सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Goa Nightclub Fire: गोवा अग्निकांड में पांचवीं गिरफ्तारी, नाइट क्लब का केयरटेकर दिल्ली से अरेस्ट

3 मिनट पढ़ें

Goa Nightclub Fire: गोवा अग्निकांड में पांचवीं गिरफ्तारी, नाइट क्लब का केयरटेकर दिल्ली से अरेस्ट

गोवा के नाइटक्लब में लगी भीषण आग के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. सोमवार को दिल्ली से क्लब के ऑपरेशन्स मैनेजर भारत सिंह को गिरफ्तार किया गया, जो इस मामले में पांचवीं गिरफ्तारी है. इस त्रासदी में 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें कर्मचारी और पर्यटक शामिल हैं.
गोवा के ‘बिर्च बाय रोमेओ लेन’ नाइटक्लब अग्निकांड के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दिल्ली से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह पांचवीं गिरफ्तारी है. पकड़ा गया आरोपी भारत सिंह, क्लब का ऑपरेशन्स मैनेजर था और रोजाना चलने वाली गतिविधियों की जिम्मेदारी संभालता था. इससे पहले गिरफ्तार मैनेजर्स ने पूछताछ के दौरान उसका नाम सामने रखा था, जिसके बाद दिल्ली के एक सब्जी मंडी इलाके से उसे हिरासत में लिया गया. पुलिस अब उससे क्लब की सुरक्षा खामियों और संचालन में हुई चूक को लेकर पूछताछ कर रही है.
रविवार रात भड़की आग में 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 20 क्लब कर्मचारी और 5 पर्यटक शामिल हैं. अधिकतर मौतें दम घुटने की वजह से हुईं. क्लब के भीतर बने संकरी गलियां, छोटे दरवाजे और भीड़ ने लोगों के बाहर निकलने में बड़ी बाधा पैदा की.
म्यूजिक, मस्ती, फिर आग का तांडव… गोवा का वो नाइट क्लब, जहां 25 जिंदगियां हो गईं तबाह
आग लगने के समय करीब 100 लोग डांस फ्लोर पर मौजूद थे. चश्मदीदों ने बताया कि डांसर के प्रदर्शन के दौरान इलेक्ट्रिक फायरक्रैकर्स फूटे, जिसके कुछ ही सेकंड में पूरी संरचना आग की चपेट में आ गई.
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि क्लब के पास फायर डिपार्टमेंट का NOC भी नहीं था. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि शुरुआती जांच में यह पुष्टि हुई है कि क्लब ने फायर सेफ्टी मानकों का पालन नहीं किया था. उन्होंने मुख्य सचिव वी कांडवेलू और DGP आलोक कुमार को निर्देश दिया है कि उन अधिकारियों की पहचान की जाए जिन्होंने नियमों के बावजूद क्लब को संचालन की अनुमति दी.
इस हादसे के बाद क्लब चेन पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए इसके अन्य प्रतिष्ठान एक बीच शैक और एक अन्य क्लब को भी सील कर दिया है. वहीं, फरार मालिकों सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा के खिलाफ लुक-आउट नोटिस जारी कर दिया गया है, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस टीम दिल्ली पहुंची है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *