सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बेंगलुरु से मालदीव जा रही 92 यात्रियों से भरी GO FIRST फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत में इस साल अब तक ऐसे कई मामले आ चुके है जब किसी फ्लाइट को तकनिकी खामियों के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी हो। ऐसा ही एक मामला आज गो फर्स्ट की फ्लाइट का आया है। दरअसल बेंगलुरु से मालदीव गो फर्स्ट फ्लाइट की कोयंबटूर हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट में 92 यात्री सवार थे। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और आज शाम ही कोयंबयूर हवाई अड्डे से मालदीव की ओर रवाना किया जाएगा। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया की, आज बेंगलुरु से उड़ान भरकर माले की ओर जा रही गो फर्स्ट फ्लाइट के इंजन में कुछ खराबी सामने आई। दोपहर 12 बजे विमान ने टेकऑफ किया। ठीक एक घंटे बाद इंजन अत्यधित गर्म हो गया। जिसके बाद अलर्ट अलार्म बजने लगा। पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और नजदीकी एयरपोर्ट कोयंबटूर पर लैंडिंग की इजाजत मांगी। जैसे ही पायलट ने कोयंबटूर एयरपोर्ट के रनवे पर इमरजेंसी लैंडिग की परमिशन मांगी और इंजन को लेकर अपडेट दिया। फ्लाइट के रनवे पर उतरने से पहले ही दमकल कर्मी और सुरक्षाबल मौके पर मौजूद थे। फ्लाइट में सवार सभी 92 यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हमारी प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा है। कोयंबटूर में इमरजेंसी लैंडिग के बाद इंजीनियरों की टीम ने फ्लाइट के इंजन की जांच की और अब फ्लाइट उड़ान भरने के लिए पूरी तरह फिट है। शाम को फ्लाइट माले के लिए रवाना होगी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *