सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

‘नौकरी दो नशा नहीं,’ दिल्ली से शुरू हो रहा यूथ कांग्रेस का कैंपेन, अध्यक्ष बोले- संसद तक करेंगे प्रदर्शन

3 मिनट पढ़ें
यूथ कांग्रेस का कैंपेन

'नौकरी दो नशा नहीं,' दिल्ली से शुरू हो रहा यूथ कांग्रेस का कैंपेन, अध्यक्ष बोले- संसद तक करेंगे प्रदर्शन

Advertisement

‘नौकरी दो नशा नहीं,’ दिल्ली से शुरू हो रहा यूथ कांग्रेस का कैंपेन, अध्यक्ष बोले- संसद तक करेंगे प्रदर्शन

Delhi Youth Congress: भारतीय युवा कांग्रेस बुधवार (16 अक्टूबर) से राष्ट्रव्यापी मुहिम ‘नौकरी दो, नशा नहीं’ की शुरुआत करने जा रहा है। इसका पोस्टर मंगलवार को दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने लॉन्च किया।

इस कैंपेन की जानकारी साझा करते हुए यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर कई आरोप लगाए। इस दौरान यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव कोको पाढ़ी और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी वरुण पांडेय भी मौजूद रहे।

यूथ कांग्रेस का ‘नौकरी दो, नशा नहीं’ कैम्पेन

चिब ने कहा, “केंद्र की मोदी सरकार से पिछले 10 साल में युवाओं को सिर्फ धोखा मिला है। पीएम मोदी का वादा था हर साल 2 करोड़ नौकरियां देंगे, विदेशों से काला धन वापस लाएंगे, क्या हुआ उस वादे का? नौकरियों की जगह युवाओं को नशा मिला है, विदेश से काला धन आने की जगह भारी मात्रा में ड्रग्स आई हैं। इस धोखे के खिलाफ यूथ कांग्रेस 16 अक्टूबर से एक देशव्यापी मुहिम का आगाज कर रहा है, जिसका उद्देश्य है ‘नौकरी दो, नशा नहीं’।”

Advertisement

दिल्ली से कैंपेन की शुरुआत

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा, “इस देशव्यापी मुहिम की शुरुआत दिल्ली से होगी। इसके बाद ये कार्यक्रम देश भर में प्रदेश, जिला और फिर विधानसभा स्तर पर होगा। इस कार्यक्रम के तहत युवा सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें ड्रग्स और नशे को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि पूरे देश भर में ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी जा रही है। पिछले एक महीने में ही हजारों करोड़ की ड्रग्स पकड़ी गई हैं। दस साल के हिसाब से युवाओं को 20 करोड़ रोजगार तो मिला नहीं पर हजारों करोड़ की ड्रग्स जरूर पकड़ी गई हैं।

‘ड्रग्स के खिलाफ संसद तक विरोध प्रदर्शन’

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश भर के युवाओं से अपील की है कि ‘नौकरी दो, नशा नहीं’ कैंपेन से जुड़ें और अपनी आवाज बुलंद करें। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार जल्द से जल्द ड्रग्स के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए नहीं तो युवा कांग्रेस इसके खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक विरोध प्रदर्शन करेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *