सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

छात्रावास में मृत मिली छात्रा, संदिग्ध का शव रेल की पटरी पर मिला

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

मुंबई के हॉस्‍टल में मृत मिली छात्रा, संदिग्ध का शव रेल की पटरी पर मिला

पुलिस को शक है कि ओम प्रकाश ने पहले युवती का रेप किया और फिर उसकी हत्या कर, खुद रेल के पटरी के नीचे जाकर खुदकुशी कर ली. हालांकि, अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

मुंबई के हॉस्टल में एक छात्रा का शव मिला है. छात्रा की उम्र 19 साल बताई जा रही है. छात्रा का शव कमरे में मिला. मामला मरीन लाइन्स स्थित एक हॉस्टल का है. मृतक युवती गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ती थी. इस मामले में एक संदिग्ध सुरक्षा कर्मी का शव रेल की पटरियों से बरामद हुआ. छात्रा का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मुंबई पुलिस बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

दक्षिण मुंबई में 19 वर्षीय छात्रा अपने छात्रावास के कमरे में मृत पाई गई, जबकि इस मामले में एक संदिग्ध सुरक्षा कर्मी का शव रेल की पटरियों से बरामद हुआ. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ऐसा संदेह है कि युवती का यौन उत्पीड़न किया गया, लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी. अधिकारी ने बताया कि छात्रा उपनगर बांद्रा में एक सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ती थी. छात्रावास के कमरे में पहुंचने पर पुलिस ने उसे मृत पाया, उसके गले में दुपट्टा (स्टोल) लिपटा हुआ था.

अधिकारी ने बताया कि मरीन लाइन्स थाने में हत्या के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले की जांच जारी है. उन्होंने बताया कि मामले में संदिग्ध सुरक्षाकर्मी मंगलवार सुबह रेल की पटरियों पर मृत मिला. इससे पहले वह लापता था. आरोपी का नाम प्रकाश कनौजिया है. पुलिस के मुताबिक, पहली नजर में युवती की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की गई है.

हॉस्टल के गार्ड तक ऐसे पहुंची पुलिस…

Advertisement

युवती की मौत के मामले में पुलिस को हॉस्टल के ही एक कर्मचारी ओम प्रकाश कन्नौजिया पर शक था. वह सोमवार सुबह से लापता था. शाम 5 बजे पुलिस को सूचना मिलने के बाद, जब उसकी तलाश शुरू हुई, तो सीसीटीवी में वो रेल स्टेशन की तरफ जाता दिखा. वहां सुबह एक व्यक्ति के रेल से कटने से मौत की जानकारी मिली.

पुलिस ने जब आरोपी के पिता को बुलाकर शव की पहचान कराई, तो वो ओम प्रकाश कनौजिया था.

पहले रेप, फिर हत्या और अंत में आरोपी ने की खुदकुशी!

पुलिस को शक है कि ओम प्रकाश ने पहले युवती का रेप किया और फिर उसकी हत्या कर, खुद रेल के पटरी के नीचे जाकर खुदकुशी कर ली. हालांकि, अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. इसके बाद ही इस बात की पुष्टि हो पाएगी कि युवती के साथ बलात्‍कार हुआ था या नहीं. मुम्बई पुलिस के डीसीपी प्रवीण मुंडे के मुताबिक, मंगलवार शाम पुलिस को जानकारी मिली कि मरीन ड्राइव के एक गर्ल्स हॉस्टल की लड़की के कमरे का दरवाजा लॉक है और सुबह से नहीं खुला है. लड़की कमरे के अंदर है या बाहर, यह पता नहीं चल रहा था. पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोला, तो लड़की का शव संदेहजनक स्थिति में पड़ा मिला. शुरुआती जांच में लड़की के साथ बलात्कार और हत्या की आशंका लग रही है. इसलिए मामले में पुलिस संदिस्ग्ध ओम प्रकाश कनोजिया के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि मृतक आरोपी शादीशुदा है और उसे एक 12 साल की बेटी भी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *