सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

प्रियंका गांधी के नामांकन पर भड़के गिरिराज सिंह- भाई हटा तो बहन आई, दोनों हटेंगे तो भांजा आएगा

2 मिनट पढ़ें
प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी के नामांकन पर भड़के गिरिराज सिंह- भाई हटा तो बहन आई, दोनों हटेंगे तो भांजा आएगा

Advertisement

Wayanad Lok Sabha bypoll: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार (23 अक्टूबर, 2024) को वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, जिसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस को परिवार की पार्टी बताते हुए कहा कि ये लोग लोकतंत्र में नहीं राजतंत्र में जी रहे हैं. वह बोले, “ये लोग लोकतंत्र में नहीं राजतंत्र में जी रहे. इन्हें परिवार से बाहर कुछ नहीं दिखता है. भाई हटा तो बहन आई और दोनों हटेगी तो भांजा आ जाएगा, परिवार से बाहर की तो पार्टी ही नहीं है कांग्रेस.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नामांकन ने दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी,कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और पार्टी के अन्य राष्ट्रीय और राज्यस्तर के नेता मौजूद थे. दरअसल, वायनाड उपचुनाव के नामांकन से प्रियंका गांधी चुनावी सफर शुरू करने जा रही है.

नामांकन से पहले वायनाड में प्रियंका गांधी का बुधवार सुबह करीब 11:45 बजे कलपेट्टा से विशाल रोड शो निकला. जनसभा को संबोधित करते हुए वह बोलीं कि यह मेरी नई शुरुआत है. पहली बार 35 साल में वह खुद के लिए समर्थन मांगने आई हैं. लोग उन्हें मौका दें. उनकी जिम्मेदारी है, लोगों को पहचान दिलाने की. वह वायनाड में लोगों के परिवार का सदस्य बनने आई हूं. उनके भाई ने आठ हजार किमी पैदल यात्रा की है. यही उनके संस्कार हैं.

Advertisement

प्रियंका गांधी बोलीं कि लोग ही बताएं कि उनकी समस्या क्या है. वह लोगों की दिक्कत-परेशानियां समझने के लिए उनके घर तक पहुंचेंगी. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को वायनाड से उम्मीदवार बनाने के लिए आभार जताते हुए कहा. “मैं कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे का बहुत आभारी हूं, जो उन्होंने मुझे वायनाड से उम्मीदवार बनने का सौभाग्य दिया.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *