सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में असद के घर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी, प्रशासन ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

3 मिनट पढ़ें

Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में असद के घर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी, प्रशासन ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में हुए चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद अब प्रशासन ने मुख्य आरोपी असद के घर पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार की मांग के बीच प्रशासन ने आरोपी के मकान पर बेदखली का नोटिस चस्पा कर दिया है। साथ ही पूरे इलाके में ढोल और लाउडस्पीकर के जरिए मुनादी कराकर 15 दिन के भीतर अवैध कब्जा हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है।

दरअसल, सूर्या चौहान की हत्या के बाद उसकी मां सरोज ने प्रशासन से गुहार लगाई थी कि उनके बेटे के हत्यारों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए। अब प्रशासन की कार्रवाई को पीड़ित परिवार की उस मांग से जोड़कर देखा जा रहा है। नवनीत विहार इलाके में प्रशासनिक टीम पहुंची और मुख्य आरोपी असद के घर पर नोटिस चिपकाया गया।

अधिकारियों के अनुसार, यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर अवैध निर्माण या कब्जा नहीं हटाया गया तो प्रशासन बुलडोजर कार्रवाई करेगा। इस दौरान इलाके में भारी पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि किसी प्रकार की कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो।

बताया जा रहा है कि 28 मई, यानी ईद के दिन, खोड़ा इलाके में यह सनसनीखेज वारदात हुई थी। पुलिस के मुताबिक, घटना की शुरुआत मामूली विवाद से हुई थी। दोपहर करीब तीन बजे बाइक आमने-सामने आने और रास्ता देने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। उस समय स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था।

लेकिन पुलिस जांच के अनुसार, यह विवाद वहीं खत्म नहीं हुआ। करीब आधे घंटे बाद मुख्य आरोपी असद अपने पिता नवाब और कुछ साथियों के साथ दोबारा मौके पर पहुंचा। आरोप है कि नवनीत विहार की गली नंबर-4 में सूर्या चौहान को घेर लिया गया। इसी दौरान आरोपी फरहान ने असद को चाकू दिया और फिर सूर्या पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, हमले में गंभीर रूप से घायल सूर्या को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में उसे Fortis Hospital में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया था और भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा था।

मुख्य आरोपी असद पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बाद में पुलिस एनकाउंटर में उसकी मौत हो गई। हालांकि, पीड़ित परिवार और स्थानीय लोग बाकी आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई और अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं।

प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है। राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा संपत्ति के दस्तावेजों और निर्माण की जांच की जा रही है। यदि अवैध कब्जा या निर्माण पाया जाता है तो नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरे मामले के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है और अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। वहीं सूर्या चौहान के परिवार ने प्रशासन से मामले में जल्द न्याय दिलाने की मांग की है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *