घनेंद्र भारद्वाज बने आम आदमी पार्टी उत्तराखंड राज्य के सह प्रभारी
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता घनेंद्र भारद्वाज को उत्तराखंड राज्य में आम आदमी पार्टी का सह प्रभारी नियुक्त किया है | आम आदमी पार्टी के संगठन महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक ने आधिकारिक तौर घनेंद्र भारद्वाज को सह प्रभारी नियुक्त करने की घोषणा की |
अपनी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए घनेंद्र भारद्वाज ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी और डॉ संदीप पाठक ने दी है वो उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पार्टी संघटन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी, उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी ने पिछले 75 सालों से देवभूमि को लूटने का काम किया है, उत्तराखंड की जनता अब तीसरे विकल्प की और देख रही है और आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के लोगों को एक बेहतरीन विकल्प देने की पुरजोर कोशिश करेगी |घनेंद्र भारद्वाज की नियुक्ति पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने भारी खुशी जताई है |


