सोलर पैनल मुफ्त मिलने से बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत : पुनीत शर्मा

0
28
पुनीत शर्मा
सोलर पैनल मुफ्त मिलने से बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत : पुनीत शर्मा

सोलर पैनल मुफ्त मिलने से बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत : पुनीत शर्मा

ट्रिपल इंजन की सरकार के दिखने लगे फायदे

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी सरकार केंद्र सरकार के सहयोग से सोलर पैनल लगवाने की जो मुफ्त योजना बनाने जा रही है उससे इस योजना का लाभ लेने वाले लोगो को बिजली बिलों में बड़ी राहत मिलेगी | सरकार की यह योजना स्वागत योग्य कदम है | यह कहना है शाहदरा उत्तरी क्षेत्र वार्ड समिति के चेयरमेन पुनीत शर्मा का | पुनीत शर्मा कहते हैं राजधानी दिल्ली में अब बिजली बिल्कुल ही सस्ती होने जा रही है। मुफ्त बिजली योजना-स्टेट टॉप-अप नामक योजना शुरू की है। सीएम रेखा गुप्ता की योजना है इस योजना की मदद से दिल्ली के नागरिकों को बिना किसी अग्रिम लागत के सौर ऊर्जा की सुविधा मिलेगी।

पुनीत शर्मा कहते हैं आम आदमी पार्टी केवल मुफ्त बिजली देने का ढिंढोरा पीटती थी लेकिन चोर दरवाजे से बिजली कंपनियों को फायदा पहुंचाते हुए लोगों से बिजली के मोटे बिल वसूले जाते थे | लेकिन भाजपा सरकार की योजना के तहत दिल्ली वाले केवल अपनी छत उपलब्ध करवाकर सौर ऊर्जा की सुविधा हासिल कर सकते हैं। इस योजना में शामिल होने के लिए कोई अग्रिम लागत नहीं लगेगी और कोई पूंजी निवेश नहीं करनी होगी, इसकी मदद से दिल्लीवालों को सस्ती बिजली की सुविधा मिल सकेगी। पुनीत शर्मा कहते हैं सरकार ने आरईएससीओ/ यूटिलिटी-लेड एग्रीगेशन (यूएलए) मॉडल के तहत पूरी राजधानी में रूफटॉप सोलर लगाने की व्यापक शुरुआत की है।

यह पहल केंद्र सरकार के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के दिशा- निर्देशों के अनुरूप है। इसे दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग संचालित कर रहा है। सौर ऊर्जा को लेकर दिल्ली सरकार ने पहले से ही पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना-स्टेट टॉप-अप नामक योजना शुरू की है। उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नें गत दिनों कहा था कि यह सुविधा घरेलू एवं गैर-घरेलू दोनों प्रकार के उपभोक्ताओं को संबंधित डिस्कॉम्स के नेटवर्क के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही सौर ऊर्जा की आपूर्ति डीईआरसी के तरफ से जारी मौजूदा सप्लाई कोड विनियमों के अंतर्गत संचालित होगी। इससे उपभोक्ताओं के हित सुरक्षित रहेंगे।

यह पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना का प्रमुख हिस्सा है। सीएम ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत 3 किलोवाट रूफटॉप सोलर पैनल की स्थापना पर 30 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी (10,000 रुपये प्रति किलोवाट) पहले ही मंजूर की जा चुकी है। इससे कुल उपलब्ध सब्सिडी 1.08 लाख रुपये हो गई है। पुनीत शर्मा कहते हैं इस योज से लाखों लोगो के सामने सस्ती बिजली लेने का विकल्प खुला रहेगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here