हिंद केसरी सीनियर सिटीजन वैलफेयर एसोसिएशन की आम सभा आयोजित
नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : हिंद केसरी सीनियर सिटीजन वैलफेयर एसोसिएशन की आम सभा शिव मंदिर धर्मशाला,मानसरोवर पार्क में सत्यनारायण गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस सभा में चंद्र प्रकाश शर्मा ,निगम पार्षद, प्रवेश शर्मा , डायरेक्टर, दिल्ली क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और मानसरोवर पार्क वैलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों परमानंद शर्मा , अध्यक्ष,महासचिव रविन्द्र मल्होत्रा और कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने अपनी उपस्थिति से शोभा बढ़ाई। दैनिक वीर अर्जुन के मेट्रो एडिटर अश्वनी भारद्वाज भी इस मौके पर मौजूद रहे | एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार निरंजन सिंह त्यागी ,मुख्य संरक्षक रामनिवास शर्मा , चेयरमेन रामकृपाल त्यागी ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी जगपाल सिंह ,उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र कौशिक ,उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता और भूतपूर्व कोषाध्यक्ष ठाकुर वेदपाल सिंह ने अपनी उपस्थिति से गौरव बढ़ाने का कार्य किया। मीटिंग के आयोजन में एसोसिएशन के महासचिव बुधराम त्यागी और सचिव योगेश कुमार शर्मा का अभूतपूर्व योगदान रहा। मीटिंग के आयोजन को भव्य व गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न करने में एसोसिएशन के पदाधिकारियों कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा , सचिव नगीन चंद्र गुप्ता ,सचिव राम अवतार गुप्ता , कानूनी सलाहकार सत्यप्रकाश रुस्तगी , आडिटर बृजेश त्यागी व कार्यकारिणी सदस्यों राजेन्द्र कुमार सहरावत ,जोगेंद्र शर्मा ,सत्यदेव शर्मा , ,राम अवतार गुप्ता , सुंदर लाल शर्मा ,चौधरी सुरेंद्र सिंह व अन्य सदस्यों इंद्र लाल शर्मा ,नरेंद्र नाथ शर्मा ,उमेश चन्द्र शर्मा , महीपाल सिंह , रमेश वर्मा ,रामक्षेल वर्मा ,राकेश मोहन गुप्ता ,राधेश्याम गोयल ,लखमी चंद राठौर ,संजय बाबू गुप्ता ,बृजेश गुप्ता ,विजय गुप्ता , उषा त्यागी ,आशा शर्मा ,संतोष शर्मा ,सविता त्यागी इत्यादि ने भरपूर सहयोग दिया।

सीनियर सिटीजन वैलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ नागरिकों जयपाल सिंह भाटी को 80 वर्ष पूर्ण करने और रामअवतार गुप्ता को 75 वर्ष पूर्ण करने के उपरांत अति वरिष्ठ नागरिक बनने पर शाल ,फूलमाला व मिठाई देकर एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार निरंजन सिंह त्यागी और मानसरोवर पार्क वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष परमानंद शर्मा ने उनका सम्मान व अभिनंदन किया। एसोसिएशन के 58 सदस्यों का जन्मदिन जनवरी-जून माह के दौरान होने पर उन सबका इकठ्ठा जन्मदिन फूल माला व मिठाई देकर मनाया गया। हिंद केसरी सीनियर सिटीजन वैलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी द्वारा मनोनीत चुनाव अधिकारी परमानंद शर्मा , अध्यक्ष मानसरोवर पार्क वैलफेयर एसोसिएशन,ने हिंद केसरी सीनियर सिटीजन वैलफेयर एसोसिएशन के बाईलाज के अनुसार चुनाव प्रक्रिया का संचालन करके सत्यनारायण गुप्ता को अध्यक्ष,चौधरी जगपाल सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,सुरेश चंद्र कौशिक को उपाध्यक्ष,जयप्रकाश गुप्ता को उपाध्यक्ष,बुधराम त्यागी को महासचिव और दिनेश कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष तथा निरंजन सिंह त्यागी को मुख्य सलाहकार, रामनिवास शर्मा को मुख्य संरक्षक व रामकृपाल त्यागी को चेयरमैन पद के लिए सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।



