सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

जीडीपी आंकड़ों ने खोली ‘नफरत के बाजार’ के झूठ की पोल – रविशंकर प्रसाद

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

GDP के आंकड़े भारत के विकास के खिलाफ राहुल के झूठ का पर्दाफाश करते हैं: BJP

रविशंकर प्रसाद ने गांधी पर ‘भारत की विकास गाथा में विश्वास की कमी के खुले सार्वजनिक प्रदर्शन’ में शामिल होने का आरोप लगाया है. पूर्व कानून मंत्री ने कहा कि गांधी ने भारत की प्रतिभा और प्रगति को बदनाम करना अपना लक्ष्य बना लिया है.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बृहस्पतिवार को राहुल गांधी पर भारत की विकास यात्रा के खिलाफ ‘निराशावाद, घृणा और अविश्वास का बाजार फैलाने’ का आरोप लगाया और कांग्रेस नेता पर निशाना साधने के लिए देश की 7.2 प्रतिशत की वार्षिक आर्थिक वृद्धि का हवाला दिया.

BJP नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कथित नफरत के बीच प्रेम का संदेश फैलाने का गांधी का दावा उनके लिए महज एक बहाना है, क्योंकि उनकी प्राथमिकता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे भारत के विकास के खिलाफ नफरत फैलाना है.

उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, ‘‘जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) के आंकड़ों ने आपके नफरत के बाजार के झूठ का पर्दाफाश कर दिया है.” बीजेपी नेता ने राहुल गांधी और रिजर्व बैंक के एक पूर्व गवर्नर के बीच हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्षी नेता ने दावा किया था कि भारत का निर्यात धीमा पड़ रहा है और देश भाग्यशाली होगा अगर उसकी वृद्धि दर पांच प्रतिशत रहेगी. प्रसाद का इशारा रघुराम राजन की ओर था.

‘असाधारण विशेषज्ञ’ बताते हुए किया दावा 

उन्होंने गांधी को एक ‘असाधारण विशेषज्ञ’ बताते हुए दावा किया, ‘‘प्रायोजित विशेषज्ञ की हर भविष्यवाणी गलत साबित हुई है.” प्रसाद ने कहा कि भारत ने 770 अरब डॉलर का रिकॉर्ड निर्यात किया है, जबकि इसकी मुद्रास्फीति दर 4.7 प्रतिशत है, जो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे कम है. वह विदेश का दौरा कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि वह प्यार का संदेश लेकर आए हैं. वह वास्तव में भारत की विकास यात्रा के खिलाफ नफरत, अविश्वास और निराशावाद का बाजार फैला रहे हैं.”

Advertisement

रविशंकर प्रसाद ने गांधी पर ‘भारत की विकास गाथा में विश्वास की कमी के खुले सार्वजनिक प्रदर्शन’ में शामिल होने का आरोप लगाया है. पूर्व कानून मंत्री ने कहा कि गांधी ने भारत की प्रतिभा और प्रगति को बदनाम करना अपना लक्ष्य बना लिया है. उन्होंने गांधी पर निशाना साधने के लिए मॉर्गन स्टेनली की हालिया रिपोर्ट का भी हवाला दिया, जिसमें पिछले 10 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था के बदलावों के पक्ष में बात की गई है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता नरेन्द्र मोदी के भारत का प्रधानमंत्री होने की सच्चाई और उनकी समग्र लोकप्रियता को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक भारत दुनिया में तीव्र आर्थिक वृद्धि वाला देश बना हुआ है. कृषि, विनिर्माण, खनन और निर्माण क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से देश की आर्थिक वृद्धि दर बीते वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 6.1 प्रतिशत रही. इसके साथ, पूरे वित्त वर्ष के दौरान जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो अनुमान से अधिक है.

प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना

अमेरिका की यात्रा पर गए राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि भारत में कुछ लोगों का एक समूह है जो सोचते हैं कि वे भगवान से ज्यादा जानते हैं और ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसके एक उदाहरण’ हैं. कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में मंगलवार को ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस यूएसए’ द्वारा आयोजित ‘मोहब्बत की दुकान’ कार्यक्रम में गांधी ने कहा कि ये लोग ‘पूरी तरह आश्वस्त’ हैं कि वे सब कुछ जानते हैं और इतिहासकारों को इतिहास, वैज्ञानिकों को विज्ञान और सेना को युद्ध के बारे में समझा सकते हैं.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *