सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

तीन साल में दीं 15 हिट फिल्में, फिर अमिताभ बच्चन ने बिगाड़ा खेल… कैंसर ने ली जान तो 10 लाख लोगों ने दी अंतिम विदाई

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Anand completes 50 years: The film made Amitabh Bachchan realize stardom  for the first time, people recognized him at the petrol pump | 'आनंद' के 50  साल: फिल्म ने पहली बार अमिताभ

 

तीन साल में दीं 15 हिट फिल्में, फिर अमिताभ बच्चन ने बिगाड़ा खेल… कैंसर ने ली जान तो 10 लाख लोगों ने दी अंतिम विदाई

बॉलीवुड में कुछ एक्टर्स का अपना दौर रहा है. ऐसा ही एक स्टार है जिसका स्टारडम कई सालों तक इंडस्ट्री में रहा. ये चार्म तब तक रहा जब तक इसे टक्कर देने वाला कोई और सितारा नहीं आ गया.

बॉलीवुड में एक दौर काका यानी राजेश खन्ना का रहा. उनकी एक्टिंग और उनके लुक्स के आगे फैंस अपना दिल हार जाते थे. उनका स्टारडम ऐसा था कि सेट पर अगर फैंस की भीड़ उमड़ जाए तो शूटिंग रुकवानी पड़ जाती थी. 1966 में फिल्म ‘आखिरी खत’ से डेब्यू करने वाले राजेश खन्ना का फिल्मी करियर बहुत शानदार रहा. सालों तक राज करने के बाद उनका स्टारडम तब फीका पड़ा जब इंडस्ट्री में शहंशाह की एंट्री हुई.

बहुत कम लोग जानते हैं कि राजेश खन्ना के बचपन का नाम जतिन था. लेकिन जब उन्होंने एक्टिंग करने का फैसला लिया तो उनके मामा ने उनका नाम बदल दिया. फिर क्या था, जतिन बन गए राजेश खन्ना और इसी नाम से उन्होंने 20 साल तक अकेले ही बॉलीवुड पर राज किया.

तीन साल में दीं 15 हिट फिल्में

राजेश खन्ना की पहली फिल्म ‘आखिरी खत’ फ्लॉप जरूर रही लेकिन इसे ऑस्कर में भेजा गया था. 1967 में एक्टर की दूसरी फिल्म ‘राज’ रिलीज हुई और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया. 65 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 1 करोड़ रुपए कमाए थे. इस तरह एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के बाद राजेश ऐसा छाए कि तीन साल में ही लगातार 15 फिल्में कीं और सारी की सारी हिट रहीं.

Advertisement

अमिताभ बच्चन की एंट्री ने बिगाड़ा खेल

रिपोर्ट्स की मानें तो राजेश खन्ना का स्टारडम तब गिरने लगा जब बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन की एंट्री हुई. अमिताभ बच्चन के आने के बाद राजेश खन्ना को फिल्मों के ऑफर कम मिलने लगेय ऐसे में काका ने छोटे पर्दे पर भी काम किया लेकिन यहां उनका जादू नहीं चल सका.

दुनिया से छुपाई अपनी बीमारी 

साल 2011 में राजेश खन्ना को पता चला कि वे कैंसर से जूझ रहे हैं. लेकिन उन्होंने ये बात दुनिया से छुपाए रखी. जून 2012 में उनकी तबीयत खराब हुई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. लेकिन काका ये जान गए थे कि अब उनके पास ज्यादा वक्त नहीं है. ऐसे में उन्होंने अपनी फैमिली से कहा कि वे अपने घर में आखिरी सांस लेना चाहते हैं. इसके बाद एक्टर को घर लाया गया और 18 जुलाई को राजेश खन्ना का निधन हो गया.

अंतिम यात्रा में शामिल हुए 10 लाख से ज्यादा लोग

राजेश खन्ना के निधन के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि वे कैंसर से जूझ रही थे. जब उनकी अंतिम विदाई देने का समय आया तो उनकी अंतिम यात्रा में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने शिरकत की और अपने फेवरेट स्टार को श्रद्धांजलि दी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *