सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषGuru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीक

गौतम गंभीर नें विकास कार्यों की शुरुआत करवाई न्यू अशोक नगर और मयूर विहार में

2 मिनट पढ़ें
गौतम गंभीर नें विकास कार्यों की शुरुआत करवाई न्यू अशोक नगर और मयूर विहार में

गौतम गंभीर नें विकास कार्यों की शुरुआत करवाई न्यू अशोक नगर और मयूर विहार में

Advertisement

गौतम गंभीर नें विकास कार्यों की शुरुआत करवाई न्यू अशोक नगर और मयूर विहार में

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली , पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर नें प्रयास कर अपने संसदीय क्षेत्र के तहत न्यू अशोक नगर तथा मयूर विहार क्षेत्र में कई विकास कार्यों की शुरुआत कराई है | इन विकास कार्यों की शुरुआत से स्थानीय लोगों में ख़ुशी का माहौल है | गौतम गंभीर नें बताया न्यू अशोक नगर में गलियों, अंदर की सड़कों और नालियों को बनाने के काम शुरू हो चुका है जबकि मयूर विहार फेज 2 पैकेट सी में संजय झील के पास दीवार बना कर फेंसिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है इसके अलावा पेपर मार्किट में रोड को दुरुस्त करने का काम भी शुरू हो गया है |

Advertisement

गौतम गंभीर कहते हैं मयूर विहार जिले के न्यू अशोक नगर में केंद्र सरकार और उपराज्यपाल की मदद से गलियों , अंदर की सड़कों और नालियों का काम शुरू हो गया है | उन्होंने बताया करीब 6 महीने इसको लेकर सिचाई और बढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारीयों से लगातार संपर्क कर इस मामले का शुरू
करवाने का प्रयास कर रहे थे | अशोक नगर के निवासी भी लगातार इस काम को लेकर गुहार लगा रहे थे |अब सेंट्रल गवर्नमेंट और उपराज्यपाल की मदद से यहाँ काम शुरू हो गया है इसी तरह मयूर विहार फेज 2 पॉकेट सी के तरफ संजय झील के पास दिवार बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है | इसकी फेंसिंग का काम शुरू हो गया है |

इस दिवार बनाने का काम डीडीए की सहायता के हो रहा है ,पॉकेट सी आर.डब्लू.ए. का कहना था संजय झील से सटे पॉकेट सी में दीवार नहीं होने की वजह से असामाजिक तत्वों से वह काफी परेशान थे लेकिन अब यह मामला भी सुलझ गया है | गौतम गंभीर नें बताया पेपर मार्केट में भी गौतम कनेक्ट प्रोग्राम के दौरान वहां के निवासियों ने रोड की समस्या को लेकर ध्यानाकर्षित किया था | वहां भी अब रोड बनाने का काम शुरू हो गया है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *