सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

गौतम गंभीर ने चुनी 2023 वर्ल्ड कप की बेस्ट प्लेइंग इलेवन, इन खिलाड़ियों को दी जगह

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

गौतम गंभीर ने चुनी 2023 वर्ल्ड कप की बेस्ट प्लेइंग इलेवन, इन खिलाड़ियों को दी जगह

Gautam Gambhir Names His Best XI Of ODI World Cup 2023 Here Know Latest  Sports News | World Cup 2023: गौतम गंभीर ने चुनी 2023 वर्ल्ड कप की बेस्ट  प्लेइंग इलेवन, इन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अपनी बेस्ट वर्ल्ड कप इलेवन का चयन किया. गौतम गंभीर की टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा 4 भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है.

पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हराकर वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार वनडे वर्ल्ड कप टाइटल जीता. वहीं, भारतीय टीम का तीसरी बार वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया. बहरहाल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अपनी बेस्ट वर्ल्ड कप इलेवन का चयन किया. गौतम गंभीर की टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा 4 भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है.

इन खिलाड़ियों को गौतम गंभीर की टीम में मिली जगह

Advertisement

गौतम गंभीर ने बतौर ओपनर क्विटंन डीकॉक और रोहित शर्मा को चुना है. इसके बाद नंबर-3 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर की पसंद विराट कोहली है. साथ ही नंबर-4, नंबर-5 और नंबर-6 के लिए क्रमशः डेरिल मिचेल, हेनरिक क्लासेन और ग्लेन मैक्सवेल को अपनी टीम में शामिल किया है. इसके अलावा उन्होंने ऑलराउंडर के तौर पर अज़मतुल्लाह उमरज़ई और मार्को जेनसन को चुना है. जबकि बतौर स्पिनर राशिद खान ने गौतम गंभीर की टीम में जगह बनाई है. भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी भी जगह बनाने में कामयाब रहे.

गौतम गंभीर की बेस्ट वर्ल्ड कप इलेवन-

क्विटंन डीकॉक, रोहित शर्मा, विराट कोहली, डेरिल मिचेल, हेनरिक क्लासेन, ग्लेन मैक्सवेल, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मार्को जेनसन, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी

गौरतलब है कि वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को फाइनल में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 240 रनों का स्कोर बनाया. वहीं, इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर टार्गेट हासिल कर लिया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *