सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

गांगुली को अब दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच की भूमिका दी जानी चाहिए: इरफान पठान

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘दिल्ली कैपिटल्स को गांगुली को यह रोल भी देने की जरूरत”, पठान बोले सौरव भारतीयों को समझते हैं

गांगुली इस साल टीम से जुड़े, तो सभी को लगा कि दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम धमाल करेगी, लेकिन हुआ यह आज कैपिटल्स टेबल में सबसे फिसड्डडी हैं.

जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में दिल्ली कैपिटल्स का हाल सभी के सामने है. दिल्ली की टीम 12 मैचों में सिर्फ 4 जीत और 8 हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में सबसे फिसड्डी बनी हुई है. दिल्ली के चाहने वाले सोच रहे थे कि पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के टीम डायरेक्टर जुड़ने के बाद टीम का प्रदर्शन सुधरेगा, लेकिन यहां तो इसके उलट लेने के देने पड़ गए! जारी संस्करण से बाहर होने वाली पहली टीम बनने के बाद अब दिल्ली के पास यही विकल्प हैं कि अगले सीजन को ध्यान में रखते हुए आखिरी बचे हुए दो मैचों में अगले साल की रणनीति को ध्यान में रखकर काम किया जाए. पंजाब और दिल्ली के खिलाफ आखिरी दो मैच उसका भाग्य नहीं बदलने जा रहे, लेकिन इन मैचों में मैनेजमेंट उन खिलाड़ियों को जरूर आजमा सकता है, जो उसके भविष्य की योजना में फिट बैठते हैं. बहरहाल, इन हालात के बावजूद पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का समर्थन करते हुए कहा है कि अगले सीजन के लिए उन्हें टीम का कोच भी बना देना चाहिए.

दिग्गज रिकी पोंटिंग ने पद खाली किया

Advertisement

अपनी बात का समर्थन करते हुए पठान ने स्टार-स्पोर्ट्स चैनल पर कमेंट्री के दौरान कहा कि बीसीसीआई पूर्व अध्यक्ष गांगुली भारतीय खिलाड़ियों का मनोविज्ञान समझते हैं. और वह बतौर कोच के रूप में अंतर पैदा करने में सफल रहेंगे. वैसे अगर दिल्ली प्रबंधन पठान की इस बात पर अमल करता है, तो दिल्ली टीम के वर्तमान कोच और दिग्गज रिकी पोंटिंग को पद खाली करना होगा.

इरफान ने कहा कि दिल्ली के डगआउट में गांगुली का होना एक बड़ी बात है. मुझे लगता है कि अगर दादा को कोच की भी जिम्मेदारी दी जाती है, तो वह टीम में बड़ा बदलाव कर सकते हैं. दादा को भारतीय खिलाड़ियों के मनोविज्ञान के बारे में पता है. उन्हें यह अच्छी तरह बता है कि ड्रेसिंग रूम को कैसे चलाया जाता है. और दिल्ली को इस बात का लाभ लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि टॉस के समय वॉर्नर ने कहा था कि उनकी टीम ने अब अगले सीजन की तैयारी शुरू कर दी है. और इस लिहाज से गांगुली को बदली ही भूमिका में देखना गलत नहीं होगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *