सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू की हत्या, जानें किसने दिया वारदात को अंजाम

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

तिहाड़ जेल में गैंगवार, दिल्ली के टॉप मोस्ट गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या

तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में टिल्लू ताजपुरिया (Tillu Tajpuria) पर जानलेवा हमला किया गया. इसके बाद टिल्लू को दीन दयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

दिल्ली के तिहाड़ जेल से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर गैंगवार हुआ है. गैंगवार में दिल्ली का गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई है. जेल के अंदर दो गुटों में भिड़ंत हुई है. इस दौरान गैंगस्टर टिल्लू पर भी जानलेवा हमला किया गया. इसमें वह बुरी करह घायल हो गया, जिसके बाद उसे तिहाड़ जेल प्रशासन ने दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जेल सूत्रों के मुताबिक, जेल नंबर 8 में बंद योगेश टुंडा नाम के कैदी ने लोहे की ग्रिल से जेल नम्बर 9 में बन्द टिल्लू पर अचानक हमला कर दिया और हमले में टिल्लू बुरी तरह से घायल हो गया था.

टिल्लू ताजपुरिया 24 सितंबर 2021 में दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हुए शूटआउट का मास्टरमाइंड था. कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या के लिए गैंगस्टर टिल्लू ने दोनों शूटरों को ट्रेनिंग दिलाई थी. वकीलों जैसा दिखने, उनके जैसा प्रोफेशनल व्यवहार करने की ट्रेनिंग हुई थी और आरोपी उमंग के घर हैदरपुर में ट्रेनिंग हुई थे, वह पेशे से वकील है. कोर्ट में हुए शूटऑउट में दोनों शूटर मारे गए थे. मामले में पुलिस की तरफ से 111 पेज की चार्जशीट पेश की गई थी.

तिहाड़ में हाई रिस्क वार्ड में बंद था टिल्लू ताजपुरिया

टिल्लू ताजपुरिया पर 4 कैदियों ने हमला किया था. दीपक तीतर ,योगेश टुंडा ,राजेश और रियाज खान नाम के कैदियों ने हमला किया. सभी आरोपी जितेंद्र गोगी गैंग से जुड़े हैं. ये अभी इसी वार्ड की पहली मंजिल पर बंद थे जबकि टिल्लू ग्राउंड फ्लोर पर था. उस पर सुबह 6 :15 बजे हमला हुआ. आरोपियों ने लोहे की ग्रिल तोड़कर उसे नुकीला किया और हमला कर दिया. जिससे टिल्लू की मौत हो गई, जबकि एक कैदी रोहित घायल है।

Advertisement

टिल्लू ताजपुरिया पर 2018 में लगा था मकोका 

टिल्लू ताजपुरिया पर 11 केस दर्ज हैं जिसमें 3 केस मर्डर के हैं. 2018 में उस पर और उसकी गैंग के लोगों पर मकोका भी लगाया गया था. टिल्ली नीरज बवाना, सुनील राठी गैंग से भी जुड़ा हुआ था. 2016 से वो जेल में बंद था. उसे 2016 में सोनीपत पुलिस ने उसे एक मर्डर के आरोप में रोहतक से गिरफ्तार किया था. टिल्लू बाहरी दिल्ली के ताजपुर गांव का रहने वाला था. टिल्लू पर हत्या, अवैध कब्जे और जबरन वसूली सहित अपराध के कई मामले दर्ज हैं.

टिल्लू जितेंद्र गोगी कभी दोस्त हुआ करते थे

बताया जाता है कि गैंगस्टर जितेंद्र गोगी और टिल्लू कभी आपस में जिगरी दोस्त थे. लेकिन, कॉलेज में चुनाव के दौरान दोनों के बीच टकराव की स्थिति पैदा होने लगी. इसकी वजह थी. क्योंकि दोनों अलग-अलग प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी कैंपन कर रहे थे. कॉलेज से निकलकर दोनों अपराध की दुनिया में आ गए. हाल ही में जितेंद्र गोगी गैंग के गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को दिल्ली पुलिस मेक्सिको से पकड़ कर लाई थी. कुछ दिन पहले तिहाड़ जेल में गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की हत्या कर दी गई थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *