सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का फरार सहयोगी गिरफ्तार, हरियाणा के फतेहाबाद का रहने वाला है युधवीर उर्फ साधु सिंह

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

एनआईए ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के फरार सहयोगी को किया गिरफ्तार

आरोपी युधवीर सिंह उर्फ साधु हरियाणा (Haryana) के फतेहाबाद का रहने वाला है. वह जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का सहयोगी था.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शुक्रवार को एक फरार आरोपी को आतंकवादी-गैंगस्टर-ड्रग तस्कर नेटवर्क में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है. हरियाणा (Haryana) के फतेहाबाद निवासी युधवीर सिंह उर्फ साधु जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का सहयोगी था. वह पिछले कई दिनों से गिरफ्तारी से बच रहा था. जांच से पता चला है कि युद्धवीर भारत के विभिन्न हिस्सों में खूंखार गैंगस्टरों और अपराधियों द्वारा इस्तेमाल के लिए सीमा पार से हथियारों की तस्करी करता था. लॉरेंस बिश्नोई और सिंडिकेट के सदस्यों के निर्देश पर, वह आपराधिक गिरोह के सदस्यों के साथ हत्या, जबरन वसूली आदि करने वाले अपराधियों को शरण देता था.

14 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र

Advertisement

युधवीर को जिस मामले में गिरफ्तार किया गया है, उसमें एनआईए ने पहले 24 मार्च 2023 को आईपीसी, आर्म्स एक्ट और यूए (पी) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था. यह मामला दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए धन जुटाने और युवाओं की भर्ती करने के लिए भारत और विदेशों में स्थित आपराधिक सिंडिकेट/गैंगों के सदस्यों द्वारा रची गई साजिश से संबंधित है.

एनआईए की जांच में अब तक पता चला है कि साजिशें विभिन्न राज्यों की जेलों में रची जा रही थीं और विदेशों में स्थित गुर्गों के एक संगठित नेटवर्क द्वारा इसे अंजाम दिया जा रहा था. आतंकवादियों, गैंगस्टरों और ड्रग तस्करों के बीच बढ़ते सांठगांठ को नष्ट करने और उनकी फंडिंग और बुनियादी ढांचे को खत्म करने के एनआईए के प्रयासों के तहत इन मामलों में आगे की जांच जारी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *