गंगा करेगी यमुना का उद्धार वाह रे वाह मेरी दिल्ली सरकार : दर्शन सिंह

0
30
दर्शन सिंह
गंगा करेगी यमुना का उद्धार वाह रे वाह मेरी दिल्ली सरकार : दर्शन सिंह

गंगा करेगी यमुना का उद्धार वाह रे वाह मेरी दिल्ली सरकार : दर्शन सिंह

दिल्ली की जनता को भी नसीब होगा गंगा जल

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : वैसे तो दिल्ली में भाजपा की सरकार बनते ही दिल्ली का नसीब बदल गया था | एक लम्बे समय के बाद सबका साथ सबका विकास का नारा सार्थक होने लगा था लेकिन अब जैसी की खबरे आ रही हैं दिल्ली सरकार के अथक प्रयास से यमुना नदी में भी अब गंगा मैया की अवतरित धारा का प्रवाह होगा और दिल्ली के लोग माँ गंगा के दर्शन दिल्ली में भी कर सकेगें |

यह कहना है भारतीय जनता पार्टी नवीन शाहदरा जिले के पूर्व उपाध्यक्ष दर्शन सिंह का | दर्शन सिंह कहते है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नें अपनी चुनावी सभाओं में दिल्ली की जनता को यमुना की सफाई की गारंटी दी थी लेकिन यह योजना तो कहीं उससे भी आगे है | इस योजना से ना केवल यमुना साफ़ होगी बल्कि पहले की तरह पवित्र भी होगी | दर्शन सिंह कहते हैं भाजपा जो कहती है उसे करके भी दिखाती है |

दर्शन सिंह कहते हैं दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार यमुना को साल भर लबालब रखने के लिए गंगा नदी का पानी लाने की योजना बना रही है। हिंडन नदी के माध्यम से लगभग 500 क्यूसेक पानी यमुना में मोड़ने का प्रस्ताव है, जिससे नदी में जल का प्रवाह बना रहेगा। दर्शन सिंह कहते हैं आम आदमी पार्टी की सरकार नें अपने एक दशक के शासन में यमुना की सफाई को ले कुछ नहीं किया जबकि इस पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल नें कई बार यमुना में डुबकी लगाने का वादा किया लेकिन हर बार उनका वादा झूठ का पुलिंदा ही निकला लेकिन भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार यमुना की सफाई को ले कितनी गंभीर है इस योजना से सहज भाव से अंदाज़ा लगाया जा सकता है |

यमुना में निरंतर बेहतर फ्लो बनाए रखने के लिए 2500 क्यूसेक पानी की जरूरत होती है। हरियाणा को हथिनी कुंड बैराज से इतना पानी छोड़ने के लिए निर्देश भी दिया गया है। मगर, गर्मियों में हथिनी कुंड बैराज से 352 से 400 क्यूसेक पानी ही छोड़ा जाता है। इतना पानी वजीराबाद जलाशय में ही वॉटर सप्लाई के लिए स्टोर कर इस्तेमाल किया जाता है। इससे गर्मी के दिनों में वजीराबाद के आगे यमुना लगभग मृतप्राय हो जाती है। लेकिन दिल्ली सरकार की यह योजना सिरे चढती है तो दिल्ली की लॉटरी निकल जायेगी लोगो को साल भर गंगा माँ का पानी नसीब होगा | यमुना नदी को जीवंत करने के लिए दिल्ली सरकार इस नई योजना पर विचार कर रही है। प्लान है कि गंगा का कुछ पानी यमुना में मोड़ दिया जाए, ताकि नदी का फ्लो बना रहे। इस संबंध में दिल्ली और उत्तर प्रदेश सरकार में बातचीत चल रही है। इस प्लान को दिल्ली सरकार ने केंद्र के सामने भी रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here