सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

इस बार किस सीट से चुनाव लड़ेंगे अरविंद केजरीवाल? CM आतिशी की सीट भी बता दी

2 मिनट पढ़ें
अरविंद केजरीवाल

इस बार किस सीट से चुनाव लड़ेंगे अरविंद केजरीवाल? CM आतिशी की सीट भी बता दी

Advertisement

Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल इस बार किस सीट से लड़ेंगे, इसका खुलासा कर दिया है. साथ ही उन्होंने दिल्ली की सीएम आतिशी की सीट भी बता दी. आजतक से बातचीत में उन्होंने साफ किया कि इस बार भी वो नई दिल्ली विधानसभा सीट से मैदान में उतरेंगे और सीएम आतिशी अपनी कालकाजी सीट से लड़ेंगी. उन्होंने कहा कि हम अपनी सीट नहीं बदल रहे हैं. बाकी सीटों पर भी जल्द ही हम घोषणा कर देंगे.

मनीष सिसोदिया की सीट क्यों बदली?

क्या ऐसा लग रहा था कि मनीष सिसोदिया पटपड़गंज की सीट नहीं जीत पाएंगे इसलिए उनकी सीट बदल दी गई? इस पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, “ऐसा नहीं है. मनीष सिसोदिया अवध ओझा को पार्टी में लेकर आए. अवध ओझा इस देश में शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा नाम हैं. जब मनीष अवध ओझा को लेकर आए तो उन्होंने सीट ऑफर किया था कि मैं अपनी सीट आपको दे रहा हूं. शिक्षक की सीट मैं शिक्षक को विरासत में दे रहा हूं. ये उन दोनों के बीच की अंडरस्टैंडिंग है.”

जीतने के लिए लड़ते हैं चुनाव- केजरीवाल

Advertisement

पिछली बार मनीष सिसोदिया की जीत का मार्जिन 3000 से थोड़ा ऊपर था, इस पर उन्होंने कहा कि मार्जिन ऊपर नीचे होते रहते हैं. केजरीवाल ने साफ किया कि हम जीतने के लिए चुनाव लड़ते हैं.

अब तक 32 सीटों पर AAP ने उतार दिए उम्मीदवार

गौरतलब है कि दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीटें हैं. शुक्रवार को आप ने नजफगढ़ सीट से सामाजिक कार्यकर्ता तरुण यादव को टिकट दिया. इस तरह से पार्टी ने तीसरी लिस्ट के साथ अब तक 32 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए. पहली लिस्ट में 11 और दूसरी लिस्ट में 20 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी. अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का प्रयास कर रही है. पिछले चुनाव में आप ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 62 सीट पर जीत दर्ज की थी. दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल फरवरी में होने हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *