सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

दिवाली पर दिल्ली में कितने बजे से चलेगी मेट्रो, जानें- कब मिलेगी आखिरी ट्रेन?

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली में दिवाली पर कितने बजे से चलेगी मेट्रो, जानें- कब मिलेगी आखिरी ट्रेन?

Diwali 2023 Delhi Metro Train Service On 12th November 2023 Will Start At  10:00 PM On All Lines On Diwali | Delhi Metro: दिल्ली में दिवाली पर कितने  बजे से चलेगी मेट्रो,

दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने बताया है कि दिवाली पर आखिरी मेट्रो ट्रेन सेवा 12 नवंबर 2023 को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से रात 10:00 बजे शुरू होगी.

दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (DMRC) ने दिवाली के दिन मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया है. डीएमआरसी ने बताया है कि दिवाली पर रविवार को सभी लाइनों/खंडों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 06:00 बजे से और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सुबह 4:45 बजे से शुरू होंगी. वहीं आखिरी मेट्रो ट्रेन सेवा 12 नवंबर को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से रात 10:00 बजे शुरू होगी.

इसका मतलब है कि दिवाली वाले दिन सभी मेट्रो लाइन पर आखिरी ट्रेन 11 के जगह रात 10 बजे ही मिलेगी. ऐसे में किसी भी टर्मिनल स्‍टेशन पर 10 बजकर 5 मिनट पर भी मेट्रो ट्रेन नहीं मिलेगी. लिहाजा सभी यात्री रात में 10 बजे के हिसाब से ही मेट्रो ट्रेन पकड़ने के लिए निकलें. इसके अलावा सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह छह बजे से और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सुबह 4:45 बजे से शुरू होंगी.

Advertisement

60 अतिरिक्त फेरे लगा रही मेट्रो

गौरतलब है कि इन दिनों दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा हुआ है. इसे लेकर दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप लागू किया गया है. ऐसे में यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और ज्यादा से ज्यादा लोग मेट्रो का इस्तेमाल कर यात्रा करें, इसके लिए मेट्रो के शुक्रवार से कुल 60 अतिरिक्त फेरे लग रहे हैं.

डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया था कि ग्रैप 2 की पाबंदियों के बाद 25 अक्टूबर से सभी कार्य दिवस पर मेट्रो के 40 अतिरिक्त फेरे लगाए जा रहे हैं, जिसमें शुक्रवार से 20 और फेरों का इजाफा किया गया है. सभी लाइनों पर कुल 60 अतिरिक्त फेरे हर दिन मेट्रो लगाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मेट्रो ट्रेन से यात्रा को तरजीह दें और दिल्ली के प्रदूषण को कम किया जा सके.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *