सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

अनंत-राधिका के संगीत फंक्शन में खूब थिरके सलमान खान से लेकर रणवीर सिंह, अंबानी फैमिली ने भी दी धुआंधार परफॉर्मेंस

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

अनंत-राधिका के संगीत फंक्शन में खूब थिरके सलमान खान से लेकर रणवीर सिंह, अंबानी फैमिली ने भी दी धुआंधार परफॉर्मेंस

बीती शाम अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरमनी का फंक्शन था. इस इवेंट पर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने धुआंधार परफॉर्मेंस दी और शाम को रंगीन बना दिया.

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेंडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो चुके हैं. 5 जुलाई, 2024 को अंबानी परिवार ने कपल के लिए सितारों से सजे संगीत फंक्शन को होस्ट किया. अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में पूरा बॉलीवुड नजर आया. इस दौरान कई स्टार्स ने अपनी परफॉर्मेंस से शाम को और रंगीन कर लिया. इसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

अनंत-राधिका के संगीत फंक्शन में खूब थिरके सलमान खान

सुपरस्टार सलमान खान भी बीती शाम अनंत राधिका के संगीत फंक्शन में पहुंचे थे. वहीं फंक्शन की इनसाइड वीडिय़ो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें सलमान खान होने वाले दूल्हे मियां अनंत अंबानी के साथ जमकर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान बॉलीवुड के भाईजान ब्लैक टक्सीडो में बेहद हैंडसम लग रहे थे. सलमान ने अनंत के साथ अपनी साल 2000 में आई फिल्म ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ के एवरग्रीन ट्रैक ‘ऐसा पहली बार हुआ है’ पर डांस किया. अनंत-राधिका के फंक्शन में सलमान खान की इस परफॉर्मंस की वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

रणवीर सिंह ने भी किया अनंत-राधिका के संगीत फंक्शन में डांस

इंस्टाग्राम वायरल हो रहे एक वीडियो में रणवीर सिंह सलमान खान के ‘नो एंट्री’ टाइटल सॉन्ग पर डांस करते नजर आ रहे हैं. रणवीर सिंह इस दौरान स्टेज पर सिल्वर कलर की हाफ स्लीव्स वेस्ट, डेनिम और स्नीकर्स पहनकर थिरकते हुए नजर आए. एक्टर ने ब्लैक सनग्लासेस भी लगाया हुआ था.

Advertisement

मुकेश-नीता ने फैमिली के साथ दी परफॉर्मेंस

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपनी पत्नी नीता अंबानी ने शुक्रवार शाम मुंबई में अपने बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट के संगीत फंक्शन में अपने परिवार के साथ शाहरुख खान के ओम शांति ओम के फेमस सॉन्ग ‘दीवानगी दीवानगी’ पर डांस किया. इस दौरान आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता, ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल जबरदस्त डांस करते नजर आए.

वहीं परफॉर्मेंस के दौरान नीता अंबानी ने अपने भरतनाट्यम मूव्स की भी झलक दी और अंबानी परिवार के साथ दिल खोल कर डांस करते हुए खूब तालियां बटोरीं. इस दौरान नीता पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि मुकेश अंबानी नेवी ब्लू कुर्ता पायजामा और मैचिंग जैकेट में हैंडसम लग रहे थे. वहीं पॉपुलर बॉलीवुड ट्रैक पर थिरकते हुए अनंत और राधिका मेड फॉर इच अदर नजर आए.”

अनंत और राधिका की शादी कब है?

बता दें कि अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन की शुरुआत मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने हाल ही में 2 जुलाई को पालघर के स्वामी विवेकानंद विद्यामंदिर में वंचितों के लिए एक सामूहिक विवाह का आयोजन कर की थी. 3 जुलाई को, अंबानी फैमिली ने एक शानदार मामेरू सेरेमनी होस्ट की थी. ये एक गुजराती शादी की परंपरा है जहां दुल्हन के मामा (मामा) मिठाई और उपहार लेकर उससे मिलने आते हैं. कपल की शादी 12 जुलाई को शुभ विवाह समारोह के साथ होगी. शनिवार, 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद का फंक्शन होगा और मंगल उत्सव या शादी का रिसेप्शन, रविवार, 14 जुलाई को तय किया गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *