सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

अजय-तबू ‘की औरों में कहां दम था’ की नई रिलीज डेट अनाउंस, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक, जानें- किस फिल्म से होगा क्लैश

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

अजय-तबू ‘की औरों में कहां दम था’ की नई रिलीज डेट अनाउंस, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक, जानें- किस फिल्म से होगा क्लैश

अजय देवगन और तबू की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ की नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है चलिए जानते हैं ये फिल्म सिनेमाघरों में कब आएगी?

अजय देवगन और तबू स्टारर मच अवेटेड फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है. इस फिल्म के ट्रेलर के बाद से तो इसका काफी बज बना हुआ है. ये फिल्म पहले 5 जुलाई 2024 को रिलीज होने वाली थी. हालांकि फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई थी. फाइनली फिल्म की लीड स्टार्स ने ‘औरों में कहां दम था’ की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. चलिए जानते हैं अजय और तबू की ये रोमांटिक ड्रामा बड़े पर्दे पर कब दस्तक देगी?

‘औरों में कहां दम था’ 2 कब होगी रिलीज?

‘औरों में कहां दम था’ का निर्माण करने वाली कंपनी फ्राइडे फिल्मवर्क्स ने 3 जुलाई को इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर कर अनाउंस किया था कि फिल्म की रिलीज की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है. नोट पर ये भी लिखा गया था कि “नई रिलीज़ डेट जल्द ही घोषित की जाएगी.” तब से फैंस मेकर्स द्वारा रिलीज की तारीख की घोषणा का इंतजार कर रहे थे और आज फाइनली फिल्म की नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है.

अजय और तबू ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी नई रिलीज डेट अनाउंस की है. इसके मुताबिक ये फिल्म 2 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, “इंतजार 2 अगस्त को खत्म होगा! (रेड हार्ट इमोजी).”

Advertisement

‘औरों में कहां दम था’ स्टार कास्ट

इसका मतलब है कि फैंस को सिनेमाघरों में रोमांटिक थ्रिलर देखने के लिए लगभग एक महीने और इंतजार करना होगा. नीरज पांडे द्वारा निर्देशित, ‘औरों में कहां दम था’ में जिमी शेरगिल, शांतनु माहेश्वरी और सई मांजरेकर के साथ अजय देवगन और तबू मुख्य भूमिका में हैं. रोमांटिक थ्रिलर कृष्णा (अजय) और वसुधा (तब्बू) के किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 22 साल तक अलग रहने के बाद फिर से एक-दूसरे से मिलते हैं.

विक्रांत मैसी की फिल्म से होगा अजय की फिल्म का क्लैश

बता दें कि अजय देवगन की फिल्म ‘औरों में कहां दम था की नई रिलीज डेट 2 अगस्त अनाउंस की गई है. ऐसे में ये फिल्म विक्रांत मैसी की ‘द साबरमती रिपोर्ट’ से क्लैश करेगी. देखने वाली बात होगी कि दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है और कौन किस पर भारी पड़ती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *