सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

रोहित-स्टार्क से विराट-जंपा तक… इन 5 खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी आपसी जंग!

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

रोहित-स्टार्क से विराट-जंपा तक… इन 5 खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी आपसी जंग!

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें लेंस लुसिया में आमने-सामने होगी. भारतीय समयनुसार मैच रात 8 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों के लिए मैच बेहद अहम है.

आज सेंट लुसिया में भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम होगी. दरअसल, दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल के लिहाज से मैच बेहद अहम माना जा रहा है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम 2 मैचों में 4 प्वॉइंट्स के साथ टॉप पर काबिज है. वहीं, इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया 2 प्वॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है. हालांकि, अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बराबर 2-2 प्वॉइंट्स हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट बेहतर है. बहरहाल, आज क्रिकेट फैंस की नजरें भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच रहेंगी, हम नजर डालेंगे दोनों टीमों के उन खिलाड़ियों पर जिनके बीच आपसी जंग देखने को मिल सकती है.

रोहित शर्मा और मिचेल स्टार्क

इस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक भारतीय कप्तान रोहित शर्मा तीन बार लेफ्ट आर्म पेसर्स की गेंद पर आउट हो चुके हैं. इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा को शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान), सौरभ नेत्रवलकर (यूएसए) और फजलहक फारूकी (अफगानिस्तान) ने आउट किया है. बहरहाल, आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिचेल स्टार्क टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं.

डेविड वॉर्नर और जसप्रीत बुमराह

आंकड़े बताते हैं कि इंटरनेशनल टी20 मैचों में जसप्रीत बुमराह के खिलाफ डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है. वहीं, इस वर्ल्ड कप में डेविड वॉर्नर संघर्ष कर रहे हैं. लिहाजा, डेविड वॉर्नर के लिए जसप्रीत बुमराह को खेलना आसान नहीं होगा. हालांकि, डेविड वॉर्नर ने ओमान के खिलाफ फिफ्टी जरूर बनाई थी, लेकिन बड़ी टीमों के खिलाफ जूझते रहे हैं.

Advertisement

विराट कोहली और एडम जंपा

इस टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. अगर विराट कोहली शुरूआती ओवरों में खेल जाते हैं तो मिडिल ओवर्स में एडम जंपा बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं. लिहाजा, विराट कोहली को एडम जंपा के खिलाफ सतर्क रहना होगा. वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान एडम जंपा के खिलाफ रन बनाकर आत्मविश्वास पाना चाहेंगे.

ट्रेविस हेड और कुलदीप यादव

आईपीएल 2024 में ट्रेविस हेड ने खूब रन बनाए. हालांकि, इस टी20 वर्ल्ड कप में ट्रेविस हेड का बल्ला खामोश रहा है, लेकिन भारतीय फैंस जानते हैं कि यह बल्लेबाज कितना खतरनाक है. दरअसल, पिछले दिनों वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ट्रेविस ने शतक बनाकर टीम इंडिया का सपना तोड़ा था. बहरहाल, भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं. लिहाजा, टीम इंडिया के फैंस को उम्मीद होगी कि ट्रेविस हेड को कुलदीप यादव अपना शिकार जरूर बनाएंगे.

सूर्यकुमार यादव और पैट कमिंस

भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेली थी. वहीं, इस टी20 वर्ल्ड कप में पैट कमिंस 2 हैट्रिक लेने का कारनामा कर चुके हैं. लिहाजा, इन दोनों खिलाड़ियों के बीच आपसी जंग देखने को मिल सकती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *