सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सिलेंडर से लेकर 2500 रुपये महीने तक, CM रेखा गुप्ता बोलीं, ‘किसी को याद दिलाने की

3 मिनट पढ़ें
CM रेखा गुप्ता

सिलेंडर से लेकर 2500 रुपये महीने तक, CM रेखा गुप्ता बोलीं, 'किसी को याद दिलाने की

Advertisement

Delhi News: दिल्ली सरकार 24 मार्च से 26 मार्च के बीच बजट पेश करने की तैयारी कर रही है. सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि बजट में किन मुद्दों को अहमियत दी जाएगी. रेखा गुप्ता ने कहा कि बजट बनाने से पहले वह झुग्गी में रहने वाले परिवारों, युवाओं और प्रोफेशनल्स से बात करेंगी. उन्होंने साथ ही महिला समृद्धि योजना को लेकर उठाए जा रहे सवाल पर आप को जवाब देते हुए कहा, ”किसी को याद दिलाने की जरूरत नहीं है. चार दिन रह गए और तीन दिन रह गए. एजेंडा  हमारा चलेगा. उनका नहीं चलेगा.”

रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा, ”वह ऐसा बजट होगा जो जनता की उम्मीदों को पूरा होगा. जिसमें सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.हमने संकल्प पत्र में जितनी भी बातें की हैं निश्चित रूप से हर एक वादा पूरा होगा. महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने की बात हो या बहनों को 21 हजार देना हो या फिर सिलेंडर, किसी को याद दिलाने की जरूरत नहीं है चार दिन रह गए कि तीन दिन रह गए. एजेंडा हमारा चलेगा ना कि उनका चलेगा. हमें अपना वादा याद है.”

 

कारोबारियों और शिक्षाविदों से लिया जाएगा सुझाव

Advertisement

उन्होंने कहा कि बजट बनाने की प्रक्रिया में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तीन दिनों में विभिन्न ग्रुप के साथ बैठक की जाएगी. उन्होंने कहा, ”कल व्यापारियों और कारोबारियों से सुझाव लेंगे, और आज शाम शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ महत्वपूर्ण बैठक होगी, उनसे भी सुझाव लिए जाएंगे.” रेखा गुप्ता ने बजट की तैयारियों को लेकर महिला संगठनों के साथ बुधवार को बैठक की. इस बैठक में दिल्ली भर से विभिन्न वर्गों की महिलाएं शामिल हुईं.

बजट से जुड़े सुझाव के लिए जारी किया गया नंबर

सरकार ने बजट के लिए जनता से सुझाव लेने के उद्देश्य से एक ईमेल आईडी viksitdelhibudget_25@delhi.gov.in और व्हाट्सएप नंबर 9999962025 जारी किया है, ताकि दिल्ली का कोई भी व्यक्ति अपने सुझाव भेज सके. सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बजट के लिए सभी वर्गों से सुझाव लिए जाएं और उन सुझावों को बजट में शामिल किया जाए. सभी विधायक और मंत्री बजट पर विचार जानने के लिए जनता के बीच जाएंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *