सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Jharkhand: झारखंड सरकार ने निर्माण मजदूरों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच योजना शुरू

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Jharkhand: झारखंड सरकार ने निर्माण मजदूरों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच योजना शुरू

झारखंड सरकार ने राज्य के निबंधित निर्माण मजदूरों के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य जांच योजना शुरू की है। इस योजना के तहत करीब 10 लाख मजदूरों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की जाएगी। यदि किसी मजदूर में कोई बीमारी पाई जाती है, तो उसके इलाज की भी पूरी व्यवस्था की जाएगी।

स्वास्थ्य जांच के लिए सरकार की पहल
श्रम एवं नियोजन विभाग के लेबर कमिश्नर संजीव बेशरा ने बताया कि मजदूर कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं और अक्सर अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में नियमित स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है ताकि किसी भी गंभीर बीमारी का शुरुआती चरण में ही पता लगाया जा सके और समय पर इलाज किया जा सके।

Advertisement

15 से अधिक मेडिकल जांचें होंगी मुफ्त
इस योजना के तहत मजदूरों को 15 से अधिक जांचों की सुविधा मिलेगी, जिनमें शामिल हैं:

ब्लड टेस्ट: ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर फास्टिंग, सीरम यूरिया
यूरिन और स्टूल टेस्ट: यूरिन फास्टिंग, स्टूल रूटिंग
एक्स-रे और थायरॉइड प्रोफाइल: चेस्ट एक्स-रे, टी3, टी4, टीएसएच
लिपिड प्रोफाइल: एएलटी, एएसटी, एएलपी, प्रोटीन, टोटल कोलेस्ट्रॉल, एचडीएल, एलडीएल कोलेस्ट्रॉल
किडनी प्रोफाइल: क्रिएटिनिन, यूरिक एसिड, अल्ट्रासाउंड और पूरे पेट की जांच
सरकार का कहना है कि इस योजना से मजदूरों को समय पर इलाज मिल सकेगा और उनकी कार्यक्षमता भी बनी रहेगी। श्रम विभाग ने मजदूर संगठनों और ठेकेदारों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा मजदूरों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *