
मानसरोवर पार्क कालोनी में निःशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन कैंप का आयोजन : परमानन्द शर्मा
नई दिल्ली ( रवि कुमार ) : मानसरोवर पार्क वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में सूर्या जैन फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट एवं जैन आई और लेजर अस्पताल द्वारा संयुक्त रूप से निःशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन कैंप का आयोजन एसोसिएशन के कार्यालय में 1 फरवरी, रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर एक बजे तक किया गया। उक्त जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष परमानन्द शर्मा ने दी |

इस मेडिकल कैंप के आयोजन की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कालोनी के 85 निवासियों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। इसमें से 63 लोगों की आंखें जांच करने के उपरांत मुफ्त में दवाई का वितरण किया गया। शेष 22 लोगों की आंखें जांचने के उपरांत उनकी गहन जांच के लिए जैन आई और लेजर अस्पताल की पर्ची दी गई जिसमें एक निश्चित तारीख व समय पर उनको अस्पताल में बुलाया गया है। इन कॉलोनी वासियों की गहन जांच के उपरांत जरूरी होने पर आंखों का मुफ्त ऑपरेशन किया जाएगा और लेंस भी मुफ्त लगाया जाएगा लेकिन कोई ज्यादा पावर का लेंस लगवाना चाहेगा तो उसकी पेमेंट करनी पड़ेगी।

परमानन्द शर्मा नें बताया इस कैंप के सफल आयोजन में ललित शर्मा ,जोगेंद्र शर्मा ,योगेश कुमार शर्मा ,महावीर सिंह पांचाल ,विकास शर्मा , रोहित शर्मा , चंद्रशेखर इत्यादि ने सराहनीय योगदान दिया। कैम्प में एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान संरक्षक राम कृपाल त्यागी ,पूर्व महासचिव अशोक कुमार बंसल और संरक्षक सत्यनारायण गुप्ता की गरिमामई उपस्थिति रही। मेडिकल कैंप के सफल आयोजन में सभी सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद किया गया। परमानन्द शर्मा नें कहा एसोसिएशन द्वारा भविष्य में इस तरह के अन्य मेडिकल कैंप आयोजन करने का भरपूर प्रयास किया जाएगा।





