सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

अवैध वसूली के आरोप में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली पुलिस के चार कॉन्स्टेबल सहित पांच लोग 10 लाख की वसूली के आरोप में गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस (Delhi) ने जबरन वसूली (Extortion) के आरोप में चार कॉन्स्टेबल समते पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपी पुलिसकर्मियों पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 10 लाख से ज्यादा की रकम पीड़ित से वसूलने का आरोप है.

दिल्ली (Delhi) के सागरपुर इलाके में एक शख्स के घर में घुसकर जबरन वसूली (Extortion) करने के आरोप में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के चार कॉन्स्टेबल समते पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पांच लोगों की इस गैंग पर घर में घुसकर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 10 लाख से ज्यादा की रकम पीड़ित से वसूलने का आरोप है. पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को कॉस करके दी थी, जिसके बाद इम मामले में पुलिस एक्टिव हुई और मामला दर्ज कर मामले की जांच करने के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

जबरव वसूली करने वाले चारों आरोपियों की पहचान दीपक यादव, अंकित कसाना, मंजेश, विजय और पब्लिक पर्सन मनीष राय के तौर पर हुई है. जिस शख्स से एक्सटॉर्शन किया गया वो बिटकॉइन का काम करता है. आरोपी कॉन्स्टेबल की पोस्टिंग सिक्युरिटी, आठवीं बटालियन और नई दिल्ली में है. टेक्निकल सर्विलांस की मदद से इन आरोपियों को पकड़ा गया है.

पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं दिल्ली पुलिस के जवान

Advertisement

अप्रैल महीने में आठ-नौ अप्रैल को दिल्ली पुलिस के तीन सिपाहियों को अवैध वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. तीनों आरोपी मिलकर एक व्यापारी से बीस लाख रुपये की मांग कर रहे थे. पुलिस ने इन जवानों के सर्विस रिवाल्वर भी ज़ब्त कर लिए हैं.

द्वारका में संदीप, प्रशांत और दिनेश नामक तीन सिपाही एक योजना के तहत सेक्टर 10 के फ्लैट संख्या 45 में जा घुसे. वहां घर के मालिक को फ्लैट में अवैध गतिविधि का हवाला देकर तलाशी शुरू कर दी. जब वहां कुछ नहीं मिला तो तीनों ने मकान मालिक नमन को को पिस्तौल की नोक पर धमकाकर 20 लाख रुपये की मांग कर डाली.

तीनों पुलिसवालों ने पैसा न मिलने पर नमन को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे डाली. नमन ने घबराने के बाद भी समझदारी से काम लिया और किसी तरह से अपने एक दोस्त के जरिये पीसीआर कॉल की. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. थाने आए पुलिसकर्मियों ने जांच में पाया कि पुलिस के तीनों जवान जबरन घर में घुसकर अवैध उगाही करने के लिए आए थे. लिहाजा सीनियर अफसरों के दखल के बाद तीनों आरोपी सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *