सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

जम्मू में मुठभेड़ में कश्मीर जा रहे चार आतंकवादी ढेर

3 मिनट पढ़ें

जम्मू के सिधरा इलाके में बुधवार को सुबह सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ के बाद भारी हथियारों से लैस चार आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस के एक अधिकारी ने इसे गणतंत्र दिवस से पहले एक ‘‘बड़ी सफलता’’ बताया। पाकिस्तान से घुसपैठ के बाद आतंकवादी एक ट्रक में सवार हो कश्मीर की तरफ जा रहे थे। जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि ट्रक चालक हालांकि मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट सिधरा बाईपास इलाके में तवी पुल के पास घने कोहरे के बीच सुबह करीब साढ़े सात बजे मुठभेड़ शुरू हुई। सेना की टाइगर डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल गौरव गौतम के साथ मौजूद सिंह ने मुठभेड़ स्थल पर पत्रकारों को बताया, “ट्रक से चार आतंकवादियों के शव बरामद किए गए हैं। मारे गए आतंकवादियों के पास से सात एके राइफल, एक एम4 राइफल, तीन पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि जम्मू के नरवाल बाइपास इलाके में एक ट्रक से हाल ही में हथियार बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के “हाई अलर्ट” पर रहने के फलस्वरूप आतंकवादियों को ले जा रहे ट्रक को रोका गया। एडीजीपी ने कहा, “आतंकवादियों के कब्जे से बरामद सभी सामग्री की छानबीन और विश्लेषण किया जा रहा है। हमें समूह के बारे में पता नहीं है … वे सीमा पार से आए थे या नहीं, यह जांच का विषय है। अभी इतना ही बता सकते हैं कि ट्रक जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था।” प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों की गिरफ्तारी और नवंबर में नरवाल बाईपास में एक तेल टैंकर से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद से सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर थीं। सिंह ने कहा, “26 जनवरी के जश्न से पहले  सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल हम सभी एक साथ हाई अलर्ट पर हैं। सीमा पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है और  शिविरों को भी अधिक सुरक्षित किया गया है। यही वजह है कि हम उनकी साजिश को नाकाम करने में सफल रहे।” उनसे पूछा गया कि क्या समूह को पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद कमांडर आशिक नेंगरू ने भेजा था, जिसका हाल ही में पुलवामा जिले में अतिक्रमित सरकारी भूमि पर बना घर ध्वस्त कर दिया गया था। इस पर उन्होंने कहा, “हमें अभी तक इस समूह के नेंगरू के साथ किसी भी संबंध के बारे में पता नहीं है।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *