सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

राजस्थान SI भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में RPSC का पूर्व सदस्य गिरफ्तार, बेटा-बेटी भी अरेस्ट

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

SOG's Big Action:SI भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में RPSC के पूर्व सदस्य के  साथ उनके बेटा बेटी भी अरेस्ट, तीन ट्रेनी SI भी गिरफ्तार | Mediawala

 

राजस्थान SI भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में RPSC का पूर्व सदस्य गिरफ्तार, बेटा-बेटी भी अरेस्ट

राजस्थआन में सब-इंस्पेक्टर भर्ती पेपर लीक मामले में SOG ने बड़ी कार्रवाई की है. आयोग के सदस्य रहे रामूराम राइका समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 के पेपर लीक केस में SOG ने बड़ा एक्शन लिया है. बीते रविवार (1 सितंबर) को हुई कार्रवाई में आयोग के सदस्य रहे रामूराम राइका को अरेस्ट किया गया है. राइका के बेटे-बेटी समेत कुल पांच लोगों को एसओजी ने आरोपी बनाकर हिरासत में लिया. इससे पहले रामूराम राइका को पूछताछ के लिए भी बुलाया गया था.

अपने बच्चों को लीक पेपर देने का आरोप

Advertisement

रामूराम राइका पर आरोप है कि उन्होंने एसआई भर्ती का लीक पेपर अपने बेट और बेटी तक पहुंचाया था, जिसके बाद उन्होंने एग्जाम में टॉप किया था. एसओजी की ओर से जानकारी मिली है कि इस मामले में रामूराम राइका की 26 वर्षीय बेटी शोभा राइका और 27 वर्षीय बेटे देवेश राइका को भी अरेस्ट किया गया है. इसके अलावा, ट्रेनी एसाई मंजू देवी (30 वर्ष), अविनाश पलसानिया (28 वर्ष) और विजेंद्र कुमार (41 वर्ष) भी गिरफ्तार हुए हैं.

आरोपी सात सितंबर तक पुलिस रिमांड पर हैं, जिस दौरान उनसे पूछताछ कर और जानकारी निकाली जाएगी. साल 2018 से लेकर 2022 तक रामूराम राइका की आरपीएससी में भूमिका की जांच भी की जा रही है.

दोबारा एग्जाम देने पर पास भी नहीं हो सके थे टॉपर

दरअसल, आरपीएससी पेपर लीक की जांच तबसे शुरू हुई जब परीक्षा में टॉप करने वाले कुछ ट्रेनी एसआई रीएग्जाम में पास भी नहीं हो पाए. रामूराम राइका की बेटी शोभा को पांचवीं रैंक हासिल हुई थी. वहीं, बेटे देवेश 40वीं रैंक पर था. दोनों उनके पिता की संदिग्ध भूमिका के चलते एसओजी के रडार पर थे.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि शोभा राइका, जिसे पहले एग्जाम में हिंदी और जीके के पेपर में 200 में से 188 और 154 अंक मिले थे, वो दोबारा लिए गए एग्जाम में हिन्दी में 24 और जीके में 34 मार्क्स ला सकी. उसे कुल 343. 52 मार्क्स मिले थे, लेकिन रीएग्जाम में वह बुरी तरह फेल हो गई थी. मंजू देवी और विजेंद्र कुमार के साथ भी ऐसा ही हुआ.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *