सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

राजा इकबाल को पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने महापौर बनने पर बधाई दी

2 मिनट पढ़ें
राजा इकबाल

राजा इकबाल को पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने महापौर बनने पर बधाई दी

Advertisement

राजा इकबाल को पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने महापौर बनने पर बधाई दी

* ट्रिपल इंजन सरकार तेजी से करेगी दिल्ली का चहुंमुखी विकास

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने दिल्ली नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर राजा इकबाल सिंह को उनके सिविक सेंटर कार्यालय में जाकर पुष्पगुच्छ देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा राजा इकबाल सिंह एक अनुभवी कार्यकर्ता है ये मेरे साथ ही जब मै पूर्वी दिल्ली का महापौर था ये नॉर्थ एमसीडी के महापौर थे इनकी छवि एक बेदाग, ईमानदार व्यक्तित्व की है। दिल्ली नगर निगम में दिल्ली के विकास के लिए अधिकारियों से से कैसे कार्य करवाना है इसका इन्हे अनुभव है।

Advertisement

श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा दिल्ली में महापौर का कार्यकाल एक साल के लिए होता है जो बहुत कम है दिल्ली में निगम पार्षद 5 साल के लिए चुने जाते है हमे महिलाओं को बराबरी का हक देते हुए महापौर का कार्यकाल महिलाओं एवं सामान्य वर्ग के लिए ढाई ढाई साल का होना होना चाहिए। इन्हीं में से कभी महिला एससी वर्ग से तो कभी पुरुष सामान्य वर्ग से लिया जा सकता है।

श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा दिल्ली में ट्रिपल इंजन सरकार बन चुकी है अब दिल्ली चहुमुखी विकास की और तेजी से बढ़ेगी जहां निगम अपनी सफाई व्यवस्था
को सुधरेगी,कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने का कार्य करेगी वहीं आप सरकार ने दिल्ली का विकास करने की बजाय स्लम बनाकर रख दिया था उसे भाजपा सरकार तेजी से विकास करते हुए एक नया रूप देगी जिससे दिल्ली देश की विश्वस्तरीय राजधानी गीनी जाएगी,महिलाओं को सम्मान राशि जल्द मिलेगी,70 साल से ऊपर बुजुर्गो को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत वय वंदना कार्ड मिलने शुरू हो गए है जिससे उनका 10 लाख तक का मुफ्त इलाज होगा।
केंद्र सरकार दिल्ली से जोड़कर कई हाईवे का कार्य पूर्ण कर चुकी है दिल्ली देहरादून हाईवे का उद्घाटन जल्द होने वाला है। श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा ट्रिपल इंजन सरकार होने से भ्रष्टाचार पर भी तेजी से लगाम लगेगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना साकार होगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *