अग्रवाल सेवा संगठन ने पूर्व मेयर श्याम सुन्दर अग्रवाल को किया सम्मानित
नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : अग्रवाल सेवा संगठन दिल्ली प्रदेश द्वारा आयोजित बैठक में पूर्व मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल का संस्था के अध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल,चेयरमैन चक्रेश अग्रवाल,वाईस चेयरमैन धीरज गोयल कोषाध्यक्ष उज्जवल जैन, निर्मल गुप्ता,सुनील गुप्ता-संरक्षक एव अन्य पदाधिकारीगण द्वारा अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल ने कहा श्याम सुंदर अग्रवाल द्वारा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्तियों, दिव्यांग व निर्धन वर्ग के लिए किए जा रहे कार्यो के लिए उनको बधाई एव साधुबाद दिया और आश्वासन दिया कि पूरी संस्था सदैव आपके साथ खड़ी है।उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा आप समाज के उत्थान के लिए जो कार्य कर रहे है उसमें अग्रवाल सेवा संगठन तन, मन धन से हमेशा आपके साथ है। श्याम सुन्दर अग्रवाल ने अग्रवाल सेवा संगठन द्वारा किए गए सम्मान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सम्मान से उनमें एवं उनकी टीम में नई ऊर्जा का संचार हुआ है वो सामाजिक कार्यों में अपना और अधिक समय लगाकर जरूरतमंदों की सेवा में जुटे रहेंगे।



