सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

जेल से बाहर आने के बाद पूर्व CM हेमंत सोरेन की पहली प्रतिक्रिया, ‘मेरे ऊपर…’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

जेल से बाहर आने के बाद पूर्व CM हेमंत सोरेन की पहली प्रतिक्रिया, ‘मेरे ऊपर…’

हेमंत सोरेन ने कहा कि न्याय की प्रक्रिया बड़ी लंबी हो गई. आज देश में राजनेता, पत्रकारों और आम लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है.

झारखंड हाई कोर्ट ने भूमि घोटाले से जुड़े मनि लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत दे दी. वहीं आज बिरसा मुंडा जेल से पांच महीने बाद हेमंत सोरेन रिहा हो गए. वहीं जेल से रिहा होने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.

जेल से रिहा होने के बाद झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन ने कहा, “मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाकर जेल में बंद कर दिया गया. लोगों की आवाज को कुचलने का काम किया जा रहा है. न्यायालय ने अपना न्याय सुनाया है उनकी वजह से ही में आज बाहर आया हूं.”

Advertisement

हेमंत सोरेन ने आगे कहा, “न्याय की प्रक्रिया बड़ी लंबी हो गई. आज देश में राजनेता, पत्रकारों और आम लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है. दिल्ली के मुख्यमंत्री को भी जेल में भेज दिया गया है. जो लड़ाई और जो संकल्प हमने लिया है उसको हम जरूर पूरा करेंगे. आज एक संदेश है की किस तरीके से हमारे खिलाफ षड़यंत्र करके जेल में डाला गया.” इसके अलावा हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से कहा कि आप सभी न्यायपालिका के आदेश की समीक्षा करें और देश की जनता तक पहुंचाएं.

इससे पहले हेमंत सोरेन के जेल से बाहर निकलते ही बड़ी संख्या में जेएमएम समर्थकों ने उनका स्वागत किया और नारे लगाए. उनकी पत्नी और जेएमएम विधायक कल्पना सोरेन ने न्यायपालिका और लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि आज का दिन भावुक कर देने वाला है.

जेल से रिहा होने पर सोरेन लोगों की ओर हाथ हिलाते और अपने पिता और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन से आशीर्वाद लेते दिखे. इससे पहले दिन में न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय की एकल पीठ ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री को जमानत दे दी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *