सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

एम्स दिल्ली में भर्ती आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव की सेहत के लिए बिहार में हवन-पूजा का दौर

2 मिनट पढ़ें
एम्स दिल्ली में भर्ती आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव की सेहत के लिए बिहार में हवन-पूजा का दौर

एम्स दिल्ली में भर्ती आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव की सेहत के लिए बिहार में हवन-पूजा का दौर

Advertisement

 

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का दिल्ली स्थित एम्स में इलाज चल रहा है। इस बीच बिहार में उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया है। लालू के समर्थक और आरजेडी कार्यकर्ता जगह-जगह हवन और पूजा करके उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। मुंगेर में लालू प्रसाद के स्वास्थ्य लाभ के लिए आरजेडी कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन किया। घोषी टोला स्थित काली मंदिर में कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन कर लालू प्रसाद के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Advertisement

युवा आरजेडी के प्रदेश सचिव रितेश यादव की अगुवाई में प्रार्थना सभा का आयोजन

इस मौके पर आरजे़ी नेता प्रमोद कुमार यादव, आदर्श कुमार, राजा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बेतिया के मैनाटांड़ प्रखंड में भी लालू यादव के स्वास्थ्य में सुधार के लिए बस्था में प्रार्थना सभा आयोजित की गई। युवा आरजेडी के प्रदेश सचिव रितेश यादव की अगुवाई में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें कई लोगों ने भाग लिया। सभी ने भगवान से आरजेडी सुप्रीमो के स्वास्थ्य में सुधार की प्रार्थना की।रितेश यादव ने कहा कि गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव जी का अभी स्वास्थ्य खराब चल रहा है। पटना से उन्हें दिल्ली बेहतर इलाज के लिए ले जाया गया है। भगवान उन्हें लंबी उम्र दें। आरजेडी सुप्रीमो गरीबों की आवाज हैं। उन्होंने शोषित वंचित को आवाज दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *