सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

बुराड़ी में न्याय यात्रा पर छतों से पुष्पवर्षा की देवेन्द्र यादव पर

3 मिनट पढ़ें
देवेन्द्र यादव

बुराड़ी में न्याय यात्रा पर छतों से पुष्पवर्षा की देवेन्द्र यादव पर

बुराड़ी में न्याय यात्रा पर छतों से पुष्पवर्षा की देवेन्द्र यादव पर

* आम जनता भी उमड़ी यात्रा में

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली ,दिल्ली सरकार के पिछले 10 वर्षो के काम काज को अन्याय बताते हुए देवेंद्र यादव के नेतृत्व में दिल्ली कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही दिल्ली न्याय यात्रा के पांचवें दिन यह यात्रा करावल नगर जिला के अंतर्गत आने वाली दो विधानसभाओं तिमारपुर और बुराड़ी विधानसभा में पहुंची। सुबह लगभग 9 बजे शुरू हुई इस यात्रा में न सिर्फ कांग्रेसी कार्यकर्ता बल्कि आम जनता का जोश भी पूरे उफान पर था। लोगो ने घरों की छतों पर चढ़कर देवेंद्र यादव और न्याय यात्रियों पर फूलों की बारिश कर अपनी खुशी प्रकट की।

यात्रा के पांचवें दिन दोपहर बाद बुराड़ी विधानसभा में पहुंचे पूव सांसद संदीप दीक्षित, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड सरकार में मंत्री रहे डॉ हरक सिंह रावत, दिल्ली सह प्रभारी दानिश अबरार, पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार, पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद और जिला पर्यवेक्षक पी के मिश्रा व लक्ष्मण रावत ने लोगो में जोश भरने का कार्य किया। जिलाध्यक्ष आदेश भारद्वाज ने शॉल ओढ़ाकर सभी का स्वागत किया और देवेंद यादव को गदा भेंटकर स्वागत करते हुए कहा कि यह गदा वीर बजरंगी का प्रतीक है, जिस तरह से भगवान राम जी ने अन्याय रूपी रावण को श्री हनुमान जी की मदद से समाप्त कर इस धरा के साथ न्याय किया था उसी तरह से देवेंद्र जी के नेतृत्व में आज दिल्ली कांग्रेस दिल्ली की जनता को केजरीवाल जी के पिछले 11 वर्षों के अन्याय से मुक्ति दिलवाकर न्याय दिलवाने का काम कर रही है।

देवेंद्र यादव और सभी अतिथि नेताओं ने दिल्ली की जनता से आह्वान करते हुए कहा कि वह आगे आकर अपने साथ हो रहे अन्याय का खात्मा करे ताकि आम जन को भाजपा और आम आदमी पार्टी के कुशासन से मुक्ति मिल सके। उन्होंने आगे कहा आज से 11 वर्ष पहले भाजपा और केजरीवाल ने झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाकर सत्ता जरूर हासिल कर ली थी लेकिन आज जनता उनके झूठ और प्रपंच को पहचान चुकी है। क्योंकि अनुभवहीन सत्ताधारी दिल्ली की जनता को ना पीने का पानी मुहैया करवा पा रहे हैं, ना ढंग की सड़कें दे प रहे हैं, न रोजगार दे पा रहे हैं और ना ही महिलाओं की सुरक्षा कर पा रहे हैं। जिसका नतीजा आज दिल्ली की जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने भाजपा पर भी करारे प्रहार करते हुए कहा कि महंगाई खत्म करने का वादा करने वाले आज कमर तोड़ती महंगाई पर बात नहीं करना चाहते। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं और प्रधानमंत्री जी विदेशों में घूम रहे हैं।

दिल्ली के सातों सांसद और दिल्ली सरकार एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने का काम तो बखूबी करते हैं लेकिन जनता के दुखो की सुध नहीं लेते। नतीजा दिल्ली आज अपनी बदहाली पर बेबस नजर आ रही हैं। इसलिए जनता अब मन बना चुकी है कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो दिल्ली को संवार सकती है और उनके बच्चों के भविष्य को नई दिशा दे सकती है। इस यात्रा में सैंकड़ों की संख्या कांग्रेसी कार्यकर्ता, क्षेत्रीय लोगों, सामाजिक संगठनों और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर अपनी आस्था कांग्रेस को समर्पित करने का वादा किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *