सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

दिल्ली में मंत्री बनने जा रहे मुकेश अहलावत की पहली प्रतिक्रिया, ‘बीजेपी ने हमलोगों की पार्टी को…’

5 मिनट पढ़ें
मुकेश अहलावत

दिल्ली में मंत्री बनने जा रहे मुकेश अहलावत की पहली प्रतिक्रिया, 'बीजेपी ने हमलोगों की पार्टी को...'

Advertisement

Delhi News: मनोनीत सीएम आतिशी (Atishi) 21 सितंबर को कैबिनेट सदस्यों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ लेंगी. इस दौरान आप विधायक मुकेश अहलावत (Mukesh Ahlawat) भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. कैबिनेट में शामिल किए जाने की घोषणा पर मुकेश अहलावत की प्रतिक्रिया आई है और उन्होंने कहा कि ”विधायक बनने का बाद भी मैं सामान्य था और मंत्री बनने पर भी सामान्य रहूंगा.”

मुकेश अहलावत ने पीटीआई से बातचीत में कहा, ”अरविंद जी ने इस्तीफा दिया है और हमें इसका दुख है. सबसे ज्यादा काम करके दिखाया है. जब भी टॉप  10 और टॉप 5 सीएम की बात हुई है तो वह दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे हैं. लेकिन बीजेपी वालों ने हमलोगों की पार्टी को दो साल से इतना टॉर्चर किया था, कभी किसी को गिरफ्तार कर लेते थे. कभी ईडी तो कभी सीबीआई भेजते थे. बहुत लोगों को तंग किया. हम संघर्ष करके लड़ते रहे हैं और आगे भी लड़ेंगे.”

मिलेगी क्या जिम्मेदारी?
कैबिनेट में जगह दिए जाने पर अहलावत ने आगे कहा, ” जब मैं विधायक बना था तो भी सामान्य था. सीएम साहब ने बुलाया था और बताया गया कि कैबिनेट में शामिल किया जाएगा. मंत्री बनने पर भी सामान्य रहूंगा.” क्या जिम्मेदारी मिलेगी? इस पर अहलावत ने कहा, ”अभी कोई बात नहीं बताया गया है. जैसे बताएंगे सबको पता चल जाएगा.”

Advertisement

वहीं चुनाव को लेकर मुकेश अहलावत ने कहा कि ”हमलोगों केजरीवाल जी की ईमानदारी के लिए वोट मांगेंगे. पब्लिक उन्हें बहुत प्यार करती है. चुनाव होंगे तो ईमानदारी के लिए होंगे.”

बता दें कि मुकेश अहलावत दिल्ली के सुल्तानपुर माजरा से विधायक हैं. मुकेश पहली बार के विधायक हैं उन्हें 2020 में आप ने सुल्तानपुर से टिकट दिया था. उनसे पहले संदीप कुमार भी आप के टिकट से ही 2015 में विधायक निर्वाचित हुए थे. उसके पहले यह सीट कांग्रेस की गढ़ रही है.1993 से लेकर 2013 तक का चुनाव कांग्रेस ने यहां से जीता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *