सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

देश में मंकीपॉक्स के पहले मरीज ने दी बीमारी को मात, अस्पताल से मिली छुट्टी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

देश का पहला मंकीपॉक्स का मरीज अब ठीक हो गया है और उसे अस्पताल से भी छुट्टी मिल गई है। केरल के स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इस मामले में बताया कि मंकीपॉक्स से संक्रमित पहले व्यक्ति की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जॉर्ज ने कहा, ‘पूरे उपचार प्रोटोकॉल की योजना नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे द्वारा बनाई गई थी और बार-बार नमूने लिए गए और परीक्षण किए गए। अब तक सभी नमूनों का दो बार नेगेटिव परीक्षण किया गया है और मरीज पूरी तरह से ठीक हो गया है और वह स्वस्थ है। शुरुआत में, संक्रमित व्यक्ति के आने के बाद उसके माता-पिता के साथ उसके साथ-साथ यात्रा करने वाले 11 अन्य यात्रियों के साथ घनिष्ठ संपर्क पर चिंता व्यक्त की गई थी। वहीं स्पेन में मंकीपॉक्स से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। पिछले दो दिनों में मंकीपॉक्स से मौत का यह दूसरा मामला है। मंकीपॉक्स कोरोना के बाद दुनिया के लिए दूसरी सबसे घातक बीमारी बन गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की माने तो अब तक दुनिया में लगभग मंकीपॉक्स के 20 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हो गए हैं। भारत में भी इस वायरस से चार लोग संक्रमित हो गए हैं। लेकिन अब इसे लेकर एक राहत की बात सामने आई। गौरतलब है कि मई से दुनिया के करीब 80 देशों में मंकीपॉक्स के 21,000 से ज्यादा मामले आ चुके हैं। अफ्रीका में इस वायरस से 75 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से ज्यादातर मौतें नाइजीरिया और कांगो में हुई।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *