सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

Delhi Fire Service :रेखा गुप्ता सरकार फायर सर्विस व्यवस्था को कर रही है लगातार आधुनिक एवं सुदृढ़ : दर्शन सिंह

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Fire Service :रेखा गुप्ता सरकार फायर सर्विस व्यवस्था को कर रही है लगातार आधुनिक एवं सुदृढ़ : दर्शन सिंह

नई दिल्ली, ( रविंद्र कुमार ) : दिल्ली में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने और नागरिकों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फायर सर्विस व्यवस्था को लगातार आधुनिक एवं सुदृढ़ बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा 20 फायर रिस्पॉन्स मोटरबाइक और 26 क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए जाने तथा गीतांजलि फायर स्टेशन के उद्घाटन का भाजपा ओबीसी मोर्चा दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह ने स्वागत किया है। दर्शन सिंह ने कहा कि राजधानी में बढ़ती आबादी और तेजी से हो रहे शहरी विस्तार को देखते हुए अग्निशमन व्यवस्था को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। संकरी गलियों, घनी आबादी और अधिक यातायात वाले क्षेत्रों में बड़े फायर टेंडरों के पहुंचने में कई बार कठिनाई होती है। ऐसे स्थानों पर फायर रिस्पॉन्स मोटरबाइक और क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल्स आग लगने या अन्य आपात स्थिति में शुरुआती स्तर पर तेजी से कार्रवाई करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा फायर सेफ्टी सिस्टम को आधुनिक तकनीक और नए संसाधनों से लैस करने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। गीतांजलि फायर स्टेशन के शुरू होने के साथ राजधानी में सक्रिय अग्निशमन केंद्रों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है, जबकि सरकार ने दिल्ली में कुल 120 फायर स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। दर्शन सिंह ने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार दिल्ली के लोगों की सुरक्षा, सुविधा और बेहतर आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए काम कर रही है। फायर सर्विस के बेड़े में नए वाहनों को शामिल करने से घटनास्थल तक पहुंचने का समय कम करने और राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक फायर सर्विस केवल आग बुझाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं, भवनों में फंसे लोगों के बचाव और विभिन्न प्रकार की आपात परिस्थितियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में फायर सर्विस के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना दिल्लीवासियों के हित में महत्वपूर्ण कदम है। दर्शन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए फायर सेफ्टी नेटवर्क का विस्तार कर रही है। नए फायर स्टेशन, त्वरित प्रतिक्रिया वाहन और आधुनिक उपकरण दिल्ली की अग्निशमन व्यवस्था को अधिक सक्षम बनाने में सहायक होंगे।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *