सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

रूस के शहर के शॉपिंग मॉल में लगी आग

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

रूस के खिमकी शहर में एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई और अब तक यह 18,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैल गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रूस की सरकारी टीएएसएस न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इमारत के उस हिस्से के ऊपर काले धुएं का गुबार देखा गया, जहां गृह सुधार आपूर्ति की खुदरा श्रृंखला ओबीआई का एक स्टोर था। एक बचाव सूत्र ने टीएएसएस को बताया, “फिलहाल, पूरी इमारत में आग लगी हुई है, आग लगभग 18,000 वर्ग मीटर में फैल गई है।” एक आपातकालीन कर्मचारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्ट हो सकता है। कर्मचारी ने कहा, “विस्फोट के कारण आग फैल गई।” आग बुझने के बाद की जाने वाली जांच में सही कारण का पता चलेगा। हताहतों या घायलों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं थी।

रूस की न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी थी कि आग की यह घटना साजिश भी हो सकती है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई वीडियोज वायरल हो रही हैं। जिनमें लोग जलती हुआ बिल्डिंग से पार्किंग की तरफ भागते हुए नजर आ रहे हैं। आग किन कारणों से लगी है इसके लिए जांच कमेटी बनाई जाएगी। एमर्जेंसी सर्विसेज के मुताबिक जिस जगह पर आग लगी थी वहां सेफ्टी रेग्यूलेशन्स के उल्लंघन की जांच होगी। वहीं शॉपिंग सेंटर में काम करने वाले एक कर्मचारी ने न्यूज एजेंसी TASS को बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी जो बाद में बड़े विस्फोटों में तब्दील हो गई।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *