सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

‘तारक मेहता’ शो के प्रोड्यूसर असित मोदी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का FIR दर्ज, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर समेत टीम के दो सदस्यों पर यौन शोषण का केस दर्ज़ 

आरोपी तीनों लोगों ने एक आधिकारिक बयान जारी कर सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि एक्टर का आरोप प्रतिशोध से प्रेरित है, क्योंकि प्रोडक्शन हाउस के साथ उसका अनुबंध समाप्त कर दिया गया था.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’

मुंबई पुलिस ने मंगलवार को शो के एक एक्टर की शिकायत पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के निर्माता असित कुमार मोदी, ऑपरेशन हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पवई पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 और 509 (महिला का शील भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है.

पिछले महीने एक एक्टर ने निर्माता असित कुमार मोदी और क्रू के दो अन्य सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

मुंबई पुलिस ने बताया, “पवई पुलिस ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित कुमार मोदी और उनकी टीम के दो अन्य सदस्यों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में एक्टर का बयान दर्ज किया. पुलिस जल्द ही असित कुमार मोदी को उनके बयान के लिए समन करेगी.”

Advertisement

हालांकि, असित मोदी ने आरोपों से इनकार किया है और उन्हें निराधार बताया है. उन्होंने एक्टर को बदनाम करने की कोशिश करने के लिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का भी दावा किया. मुंबई पुलिस के मुताबिक, उन्हें एक्टर की ओर से लिखित शिकायत मिली थी.

पुलिस ने कहा, “तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अभिनेत्री ने एक निर्माता के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक लिखित शिकायत दर्ज की है. उसकी शिकायत के अनुसार, निर्माता असित मोदी और कुछ क्रू सदस्यों ने उसका यौन उत्पीड़न किया. हमने जांच शुरू कर दिया है.”

आरोपी तीनों लोगों ने एक आधिकारिक बयान जारी कर सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि एक्टर का आरोप प्रतिशोध से प्रेरित है, क्योंकि प्रोडक्शन हाउस के साथ उसका अनुबंध समाप्त कर दिया गया था.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *