सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

MP सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के मामले में प्रियंका गांधी, अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

मध्य प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप वाले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भाजपा ने शनिवार को इंदौर में प्रियंका गांधी और कमलनाथ समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इस मामले में ग्वालियर में भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इससे पहले दिन में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस महासचिव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर इंदौर में प्रियंका गांधी वाद्रा, कमलनाथ और अरुण यादव सरीखे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ शनिवार रात प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामसनेही मिश्रा ने बताया कि शहर के संयोगितागंज पुलिस थाने में ज्ञानेंद्र अवस्थी और अन्य के साथ ही संबंधित ट्विटर हैंडल पर दर्ज नाम के आधार पर प्रियंका गांधी वाद्रा, कमलनाथ और अरुण सुभाष यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि यह प्राथमिकी भाजपा के विधि प्रकोष्ठ की इंदौर इकाई के संयोजक नीमेष पाठक की शिकायत पर भारतीय दंड विधान की धारा 420 और धारा 469 के तहत दर्ज की गई है।

पाठक का आरोप है कि कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार में शामिल होने के झूठे आरोप वाले भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर प्रदेश सरकार और उनकी पार्टी की छवि खराब की। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस संबंधित ट्विटर हैंडल की प्रामाणिकता की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने कहा कि विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट संबंध में ग्वालियर में एक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि भाजपा की जिला कार्यसमिति के सदस्य पंकज पालीवाल की शिकायत पर ग्वालियर पुलिस की अपराध शाखा ने सत्तारूढ़ दल पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाने वाले पत्र के संबंध में ज्ञानेंद्र अवस्थी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 469 के तहत अवस्थी और अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने कहा कि वायरल पत्र में अवस्थी और उनके संगठन लघु एवं मध्यम श्रेणी संविदाकार संघ का नाम बताया गया है, जिसका कार्यालय ग्वालियर के वसंत विहार इलाके में है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *