सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

जबरन उड़ान भरने पर भाजपा नेताओं के खिलाफ देवघर में FIR हुई दर्ज

2 मिनट पढ़ें

झारखंड पुलिस ने देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध लगाने के आरोप में बीजेपी के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे, उनके दो बेटों, सांसद मनोज तिवारी, देवघर हवाई अड्डे के निदेशक समेत नौ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इन सभी पर देवघर एयरपोर्ट के ATC रूम में जबरन घुसने का आरोप है। मिली जानकारी के अनुसार 31 अगस्त को डॉ निशिकांत दुबे, सांसद मनोज तिवारी, कपिल मिश्रा समेत कुछ लोग दुमका हत्याकांड पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे थे। इस दौरान सासंद चार्टर्ड प्लेन से देवघर के एयरपोर्ट पर उतरे थे। पीड़ित परिवार से मिलने और आर्थिक सहायता राशि सौपने के बाद सांसद शाम को 5 हजकर 30 मिनट पर हवाई अड्डे पहुंच गए थे और प्लेन में सवार हो गए थे लेकिन एटीसी ने उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी। ऐसे में विवाद हो गया और पायलट समेत सांसद दुबे और अन्य लोग जबरन एटीसी की बिल्डिंग में घुस आए और जबरदस्ती एटीसी अधिकारियो से किल्यरेंस लिया गया। इसके बाद सभी प्लेन में सवार होकर दिल्ली पहुंच गए। DSP ने अपनी शिकायत में लिखा है कि जब वह ATC कंट्रोल रूम पहुंचे, तो वहां एयरपोर्ट के डायरेक्टर संदीप ढींगरा और चार्टर्ड प्लेन के पायलट पहले से मौजूद थे। उस समय चार्टर्ड प्लेन के पायलट ने ATC स्टाफ पर दबाव डाला। कुछ ही देर बाद सांसद और उनके दोनों बेटे भी वहां पहुंच गए। दबाव से उन्हें क्लियरेंस मिल भी गया। पायलट और बाकी लोग थोड़ी देर में देवघर एयरपोर्ट से निकल गए। इन चीजों को देखते हुए यह साफ है कि एयरपोर्ट ऑपरेशन के सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया गया। इन लोगों ने ATC में जबरन एंट्री की। DSP ने CCTV का भी हवाला दिया है, जिसमें 31 अगस्त को घटना के समय मुकेश पाठक, देवता पांडे और पिंटू तिवारी पर भी ATC बिल्डिंग में सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन कर घुसने का आरोप है।

https://images.bhaskarassets.com/webp/thumb/512x0/web2images/521/2022/09/03/devghar-airport-complain1662139641_1662172419.jpghttps://images.bhaskarassets.com/webp/thumb/512x0/web2images/521/2022/09/03/4_1662175205.jpg

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *