Home मैं भी रिपोर्टर श्रमिकों के बच्चों की आर्थिक सहायता सरकार का सराहनीय कदम : दर्शन...

श्रमिकों के बच्चों की आर्थिक सहायता सरकार का सराहनीय कदम : दर्शन सिंह

0
68
दर्शन सिंह
श्रमिकों के बच्चों की आर्थिक सहायता सरकार का सराहनीय कदम : दर्शन सिंह

श्रमिकों के बच्चों की आर्थिक सहायता सरकार का सराहनीय कदम : दर्शन सिंह

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार हर वर्ग के लोगो के लिए कल्याणकारी योजनाएं बना रही है | इन योजनाओं से दिल्ली के लाखों परिवारों को लाभ पहुंचता है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी नवीन शाहदरा जिले के पूर्व उपाध्यक्ष दर्शन सिंह का |

दर्शन सिंह कहते हैं ट्रिपल इंजन सरकार नें दो दिन पूर्व ही लखपति बिटिया योजना शुरू करने का एलान किया है वहीं अब दिल्ली सरकार नें निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए आर्थिक सहायता कार्यक्रम और गांवों से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने निर्माण श्रमिकों के 15 हजार से अधिक बच्चों के लिए 12.40 करोड़ रुपये से अधिक की पढ़ाई से जुड़ी सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की। दर्शन सिंह कहते हैं रेखा गुप्ता सरकार का यह कदम सराहनीय है इस निर्णय से गरीब परिवारों की आर्थिक मदद होगी |

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित हजारों श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली केवल इमारतों और सड़कों से नहीं बनती, बल्कि श्रमिकों के श्रम से बनती है। जो हाथ दिल्ली को गढ़ते हैं, उनकी सुरक्षा, सम्मान और भविष्य की जिम्मेदारी हमारी सरकार की प्राथमिकता है। दर्शन सिंह कहते हैं पिछली सरकारों ने श्रमिकों के कल्याण के लिए जमा भारी सेस फंड का कभी सही उपयोग नहीं किया।

पिछली सरकारों की नजर कभी गरीबों पर नहीं पड़ी, लेकिन रेखा गुप्ता सरकार ने अपने साल भर के शासन में ही दिल्ली के लिए पसीना बहाने वाले मजदूर वर्ग को समर्पित किए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का मानना श्रमिक मजबूत होगा, तभी दिल्ली मजबूत बनेगी। दर्शन सिंह कहते हैं दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी देश में सर्वाधिक स्तर पर निर्धारित की गई है, इतना ही नहीं दिल्ली में 44 से अधिक श्रम कानूनों को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है ताकि श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो सके। श्रमिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन की शुरुआत की गई है।

इसके अलावा, 36 लाख से अधिक असंगठित श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण किया गया है। बाल श्रम के विरुद्ध चलाए गए 72 विशेष अभियानों के माध्यम से 1,028 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया है। दर्शन सिंह कहते हैं ट्रिपल इंजन सरकार सबका साथ सबका विश्वास नीति पर चलते हुए काम करती है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here