सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

मीटिंग में निर्मला सीतारामन से भिड़ गए दिल्ली और पंजाब के फाइनेंस मिनिस्टर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

जीएसटी काउंसिल मीटिंग में निर्मला सीतारामन से भिड़ गए दिल्ली और पंजाब के फाइनेंस मिनिस्टर

आज (11 जुलाई) जीएसटी परिषद की 50वीं मीटिंग बुलाई गई है, जिसमें कैंसर की दवा से लेकर मूवी हॉल में खाने-पीने की चीजों को सस्ता करने जैसे अहम फैसले लिए जा सकते हैं.

जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में मंगलवार (11 जुलाई) को पंजाब और दिल्ली के वित्त मंत्रियों की केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारामन से बहस हो गई. बैठक के दौरान, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और दिल्ली के फाइनेंस मिनिस्टर आतिशी मार्लेना, निर्मला सीतारामन से भिड़ गए. इन दोनों ही राज्यों में आम आदमी पार्टी की सरकार है.

जीएसटी परिषद की इस बैठक में ऑनलाइन गेमिंग पर टैक्स, इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का दावा करने के नियमों को सख्त करने पर विचार किया जा सकता है. इसके अलावा, सिनेमाघारों में परोसे जाने वाले खाने-पीने के सामान को सस्ता करने से लेकर कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा डिनुटूक्सिमैब पर टैक्स में छूट पर फैसला लिए जाने की भी उम्मीद है.

Advertisement

सिनेमा हॉल मालिकों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक इंडस्‍ट्री लॉबी ग्रुप, मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MAI) ने मूवी हॉल के अंदर बिकने वाले खाने और पीने की कुछ कैटेगरियों पर लगने वाले टैक्‍स को कम करने के लिए प्रस्ताव दिया है. फिलहाल इन पर 18 फीसदी टैक्स लगता है, जिसे घटाकर 5 फीसदी करने का प्रस्ताव दिया गया है. इनमें खासतौर पर पॉपकॉर्न, कोल्ड ड्रिंक जैसी अन्य खाने की चीजों पर पर टैक्‍स कम हो सकता है. सिनेमा मालिकों के लिए ये चीजें राजस्व के महत्वपूर्ण सोर्स हैं. इसके जरिए उन्हें साल में 30 से 32 फीसदी तक कमाई होती है. वहीं, फिलहाल 100 से कम कीमत वाले मूवी टिकटों पर 12 फीसदी टैक्स लगता है, जबकि सीमा से ऊपर के टिकटों पर 18 फीसदी जीएसटी लगता है.

पोस्टिंग-ट्रांसफर पर केंद्र और आप के बीच विवाद

उधर, दिल्ली में सरकारी अधिकारियों के ट्रांसफर- पोस्टिंग के अधिकार को लेकर केंद्र और आप सरकार के बीच विवाद चल रहा है. इस मामले में दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर केंद्र के अध्यादेश को चुनौती दी है, जिस पर सुनवाई चल रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *