सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

फाइटर प्लेन मिग 29K गोवा में क्रैश, पायलट की हालत स्थिर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

नौसेना का एक मिग 29-‘के’ लड़ाकू विमान बुधवार को गोवा में तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राहत की बात है कि विमान को उड़ा रहे पायलट सुरक्षित बच निकलने में सफल रहे। नौसेना के अनुसार यह विमान नियमित उड़ान पर था, लेकिन जब यह बेस की तरफ वापस लौट रहा था तो इसमें तकनीकी खराबी आ गई।खबर है कि पायलट ठीक हैं। वह समय रहते विमान से निकलने में सफल रहे थे। तलाशी अभियान के दौरान पायलट का तुरंत पता लगा लिया गया और कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पायलट की हालत स्थिर है। नौसेना ने जानकारी दी है कि विमान दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है।भारतीय नौसेना ने कहा, ‘ट्विन इंजन मिग-29के बेस पर लौटते वक्त समुद्र पर क्रैश हो गया। पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए और तेज खोजी और बचाव अभियान में उन्हें निकाल लिया गया है। खबर है कि उनकी हालत स्थिर है।’भारतीय नौसेना ने इस बात की जानकारी दी है। भारतीय नौसेना का इस घटना पर बयान भी सामने आया है। नौसेना ने कहा कि घटना के कारणों की जांच के लिए एक पूछताछ बोर्ड को आदेश दिया गया है। इससे पहले दिसंबर 2021 में राजस्थान के जैसलमेर से एक बुरी खबर आई थी। यहां भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 लड़ाकू विमान क्रैश हुआ था। ये हादसा जैसलमेर के पास हुआ था और इसमें पायलट की मौत हो गई थी। भारतीय वायुसेना ने इसकी जानकारी दी थी। भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर बताया था कि भारतीय वायुसेना की शाम की उड़ान ने दौरान हुई दुर्घटना में विंग कमांडर हर्षित सिन्हा का निधन हो गया है और हम बहादुर के परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *