सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

भारत में ही बनेंगे फाइटर जेट इंजन; PM मोदी के अमेरिका दौरे पर हुई GE-HAL के बीच मेगा डील

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

अब भारत में ही बनेंगे लड़ाकू जेट इंजन, GE के साथ हो गया ‘मेगा’ समझौता

GE एयरोस्पेस द्वारा जारी बयान के मुताबिक, समझौते में भारत में GE एयरोस्पेस के F414 इंजन का संभावित संयुक्त उत्पादन शामिल है. इसमें कहा गया, “GE एयरोस्पेस इसके लिए आवश्यक निर्यात अधिकार हासिल करने के लिए अमेरिकी सरकार के साथ काम कर रहा है… यह प्रयास भारतीय वायुसेना के हल्के लड़ाकू विमान (LCA) Mk2 कार्यक्रम का हिस्सा है…”

बहुराष्ट्रीय समूह की एयरोस्पेस शाखा ने की घोषणा

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की वॉशिंगटन में जनरल इलेक्ट्रिक (General Electric) के अध्यक्ष एच. लॉरेंस कल्प जूनियर (H Lawrence Culp Jr) से मुलाकात के कुछ ही घंटे बाद बहुराष्ट्रीय समूह की एयरोस्पेस शाखा ने घोषणा की कि उसने भारतीय वायुसेना के लिए लड़ाकू जेट इंजन बनाने की खातिर हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं.

GE एयरोस्पेस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि इसका समझौता ज्ञापन (MoU) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा के बीच ‘बड़ा मील का पत्थर’ है और ‘दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मज़बूत करने में अहम तत्व’ है.

बयान के मुताबिक, समझौते में भारत में GE एयरोस्पेस के F414 इंजन का संभावित संयुक्त उत्पादन शामिल है. इसमें कहा गया, “GE एयरोस्पेस इसके लिए आवश्यक निर्यात अधिकार हासिल करने के लिए अमेरिकी सरकार के साथ काम कर रहा है… यह प्रयास भारतीय वायुसेना के हल्के लड़ाकू विमान (LCA) Mk2 कार्यक्रम का हिस्सा है…”

Advertisement

GE के अध्यक्ष तथा GE एयरोस्पेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एच. लॉरेंस कल्प जूनियर ने कहा, “यह ऐतिहासिक समझौता भारत और HAL के साथ हमारे दीर्घकालिक गठजोड़ के कारण संभव हुआ है…”

उन्होंने कहा, “हमें (अमेरिकी) राष्ट्रपति जो बाइडेन और (भारत के) प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी के दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाने पर गर्व है… हमारे F414 इंजन बेजोड़ हैं और दोनों देशों को महत्वपूर्ण आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा लाभ प्रदान करेंगे, क्योंकि हम अपने ग्राहकों को बेहतरीन क्वालिटी के इंजन तैयार करने में मदद करते हैं, ताकि उनके सैन्य बेड़े की ज़रूरतों को पूरा किया जा सके…”

इससे पहले गुरुवार को ही प्रधानमंत्री कार्यालय ने GE प्रमुख के साथ प्रधानमंत्री की तस्वीरें ट्वीट की थीं. PMO ने ट्वीट किया था, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनरल इलेक्ट्रिक के CEO एच. लॉरेंस कल्प जूनियर के साथ सार्थक चर्चा की… उन्होंने भारत में विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए GE के व्यापक प्रौद्योगिकी सहयोग पर चर्चा की…”

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *