सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बेंगलुरू में कुछ ही घंटों की बारिश से हुआ बेहाल, सड़कें बनीं तालाब, कई जगह बाढ़ जैसे हालात

2 मिनट पढ़ें
बेंगलुरू में कुछ ही घंटों की बारिश से हुआ बेहाल, सड़कें बनीं तालाब, कई जगह बाढ़ जैसे हालात

बेंगलुरू में कुछ ही घंटों की बारिश से हुआ बेहाल, सड़कें बनीं तालाब, कई जगह बाढ़ जैसे हालात

Advertisement

बेंगलुरू में सुहाना मौसम अचानक मुश्किलों में बदल गया. बारिश के बाद हुए जलभराव ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. रिहाइशी इलाकों में पानी भर गया है. सड़कों पर खड़ी गाड़ियां पानी में डूब गई हैं. कई घरों में पानी घुस गया है. कई इलाकों में हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर लोगों ने जो वीडियो और फोटो डाले हैं, उनमें हालात की गंभीरता साफ नजर आ रही है। एक वीडियो में दिख रहा है कि एक मर्सिडीज पानी में आधी डूब गई है. उसके दो पहिए हवा में हैं ।

जेजेआर नगर आदि तमाम निचले इलाकों में घरों के अंदर पानी घुस गया

कई जगह कारें, बसें और अन्य वाहन पानी में घिर गए. जलभराव की वजह से कई इलाकों में ट्रैफिक जाम हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बारिश इतनी तेज थी कि शहर के मौर्या रोड पर 4 फुट, चिकपेट, सुल्तानपेट और नागार्थपेट में 3-3 फुट पानी भर गया. सिरसी सर्कल फ्लाइओवर में भी भारी जलभराव हुआ. जयनगर, शिवाजी नगर. महालक्ष्मीपुरम, जेसी नगर. जेजेआर नगर आदि तमाम निचले इलाकों में घरों के अंदर पानी घुस गया. भारी बारिश का असर बेंगलुरू मेट्रो पर भी पड़ा. आंधी तूफान की वजह से ग्रीन लाइन के मंत्री मॉल स्टेशन पर बिजली गुल हो गई. ट्रांसफॉर्मर ट्रिप कर जाने से कुछ देर के लिए मेट्रो का संचालन रोकना पड़ा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *