सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Nagpur violence: मस्जिद-नमाज-इफ्तार एंगल की जांच, 46 आरोपी कोर्ट में पेश

1 मिनट पढ़ें
Advertisement

Nagpur violence: मस्जिद-नमाज-इफ्तार एंगल की जांच, 46 आरोपी कोर्ट में पेश

महाराष्ट्र के नागपुर में हुई हिंसा के बाद हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन मामले की जांच तेज कर दी गई है। पुलिस के साथ एटीएस भी इस घटना की तहकीकात में जुटी है। हिंसा को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिनमें महिला पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी और अश्लील हरकतें शामिल हैं।

इस मामले में पुलिस ने 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है और 46 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। मंगलवार रात ढाई बजे तक चली सुनवाई में 36 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि बाकी की पेशी आज होगी।

Advertisement

पुलिस की जांच में सामने आया है कि हिंसा में शामिल कई लोग इफ्तारी के बाद मस्जिद से बाहर निकले और पथराव व आगजनी में शामिल हो गए। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या भीड़ को किसी ने भड़काया था और क्या दंगा पहले से सुनियोजित था। नागपुर पुलिस ने इस मामले में पांच अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं और जांच जारी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *