सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली में बेखौफ अपराधी,बुजुर्ग से सरेआम लूटे एक लाख रुपये,सीसीटीवी में कैद

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली में बेखौफ अपराधी, 70 साल के बुजुर्ग से सरेआम लूटे एक लाख रुपये, घटना सीसीटीवी में कैद

पुलिस के अनुसार घटना उस सम हुई जब संसार सिंह रात 9 बजे अपनी दुकान बंद करके घर जाने की तैयारी में थे. उन्होंने जैसे ही दुकान की शटर बंद करने की कोशिश की उसी दौरान दो बदमाश बाइक से उनकी तरफ आए. इसके बाद उन्होंने पीड़ित से उनका बैग छीनने की कोशिश की.

दिल्ली में बीते कुछ दिनों में लूट की कई वारदातें सामने आई हैं. नया मामला दिल्ली के हर्ष विहार इलाके का है. यहां कुछ बदमाशों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग के साथ सरेआम एक लाख रुपये की लूटपाट की. बदमाशों ने इस घटना को पीड़ित के दुकान के बाहर ही अंजाम दिया. लूटपाट की यह पूरी वारदात पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस फिलहाल इस फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिशों में जुटी है.

बुजुर्ग को पिस्तौल दिखाकर लूटा बैग

Advertisement

पुलिस के अनुसार घटना उस सम हुई जब संसार सिंह रात 9 बजे अपनी दुकान बंद करके घर जाने की तैयारी में थे. उन्होंने जैसे ही दुकान की शटर बंद करने की कोशिश की उसी दौरान दो बदमाश बाइक से उनकी तरफ आए. इसके बाद उन्होंने पीड़ित से उनका बैग छीनने की कोशिश की. लेकिन जब उन्होंने बैग नहीं छोड़ा तो एक बदमाश ने उन्हें पहले अपनी ओर खींचा और बाद में उनपर पिस्तौल तान दी. इसके बाद संसार सिंह ने पैसे से भरा बैग छोड़ दिया, जिसे लेकर लूटरे फरार हो गए. पुलिस के अनुसार उस बैग में एक लाख रुपये थे. पुलिस ने इस वारदात को लेकर एक मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है.

कुछ दिन पहले भी सरेआम हुई थी लूटपाट

बता दें कुछ दिन पहले प्रगति मैदान के पास बने टनल में भी लूट की एक ऐसी ही वारदात सामने आई थी. इस घटना में अपराधियों ने कार रोकर कार में बैठे लोगों से लूटपाट की थी और मौके से फरार हो गए थे. इस घटना का भी सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान शुरू किया. और आखिरकार सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *