सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

Delhi Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी: मजनू का टीला में 22 वर्षीय महिला और छह महीने की बच्ची की चाकू से बेरहमी से हत्या, ब्वॉयफ्रेंड पर शक

3 मिनट पढ़ें

Delhi Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी: मजनू का टीला में 22 वर्षीय महिला और छह महीने की बच्ची की चाकू से बेरहमी से हत्या, ब्वॉयफ्रेंड पर शक

दिल्ली के नॉर्थ जिले के मजनू का टीला इलाके में मंगलवार को दिल दहला देने वाला दोहरे हत्याकांड सामने आया, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। एक मकान के अंदर 22 वर्षीय महिला सोनल और उसकी दोस्त की छह महीने की मासूम बच्ची यशिका की बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के पीछे सोनल का लिव-इन पार्टनर निखिल मुख्य संदिग्ध बताया जा रहा है, जो घटना के बाद से फरार है।

पुलिस के अनुसार सोनल पिछले कुछ महीनों से निखिल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। हाल ही में दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। इसी के चलते सोनल ने निखिल का घर छोड़ दिया था और अपनी दोस्त रश्मि के घर मजनू का टीला इलाके में रहने लगी थी।

मंगलवार को जब रश्मि किसी काम से बाहर गई हुई थी, तभी आरोपी निखिल वहां पहुंचा। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, घर में दोनों के बीच कहासुनी हुई जो धीरे-धीरे हिंसक झगड़े में बदल गई। गुस्से में निखिल ने रसोई से चाकू उठाकर सोनल पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इतने पर भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ, और उसने रश्मि की मासूम बच्ची यशिका को भी जान से मार डाला।

मकान से शोर और चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों शवों को बरामद किया और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। जांच के दौरान पुलिस को हत्या में इस्तेमाल किया गया खून से सना चाकू घटनास्थल से मिला है।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी निखिल की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और निखिल के मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर उसे ट्रैक करने का प्रयास जारी है।

फिलहाल इस दोहरे हत्याकांड ने न केवल इलाके में दहशत फैला दी है, बल्कि यह भी सवाल खड़े किए हैं कि रिश्तों में बढ़ती हिंसा को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानून के हवाले कर दिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *