सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

चौथी लहर का डर : फिर कोरोना का गढ़ बन रहा महाराष्ट्र 10 दिन में 241% बढ़े केस

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

देश में कोरोना एक बार फिर डराने लगा है। लगातार तीसरे दिन एक दिन में 8 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए। देश में ऐक्टिव केस 48 हजार के करीब हो गए हैं। वहीं महाराष्ट्र एक बार फिर से कोरोना का गढ़ बनता जा रहा है। यहां 10 दिनों के भीतर ही कोरोना के मामलों में 241 फीसदी का इजाफा देखा गया। दिल्ली और केरल भी चिंता बढ़ा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8048 नए मामले रिपोर्ट हुए थे। वहीं 10 मरीजों की मौत हो गई। देश में कुल मामले जितने आए हैं उसके 70 फीसदी केस केवल महाराष्ट्र केरल और दिल्ली में पाए गए हैं।

Advertisement

एक सप्ताह के अंदर कोरोना के 2419 नए मामले

एक हफ्ते के भीतर महाराष्ट्र में 10 हजार से ज्यादा केस बढ़ गए हैं। राज्य में जितने नए केस आए हैं उसके 61 फीसदी मुंबई में हैं। महाराष्ट्र में संक्रमण दर 7 के करीब पहुंच गई है। राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के केस तेजी से सामने आने लगे हैं। एक सप्ताह में यहां ऐक्टिव केस दोगुने हो गए हैं। इसलिए कोरोना की रफ्तार चिंता का सबब बनती जा रही है। दिल्ली में एक सप्ताह के अंदर कोरोना के 2419 नए मामले सामने आए हैं। रविवार को यहां 735 नए मामले दर्ज किए गए। राजधानी में सक्रियता दर 4 फीसदी हो गई है। वहीं एक दिन में कोरोना ने तीन मरीजों की जान ले ली।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *