सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

गोद ली हुई बेटी के साथ पिता ने किया शारीरिक शोषण,राज खुलने के डर से गला दबाकर की मासूम की हत्या

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पिता ने गोद ली हुई बेटी के साथ किया शारीरिक शोषण, राज खुलने के डर से गला दबाकर की मासूम की हत्या

पुलिस ने आरोपी और शव को ठिकाने लगाने में शामिल उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. ये घटना गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ इलाके की है.

गाजियाबाद में एक हैवान पिता ने गोद ली हुई 4 वर्ष की बेटी के साथ शारीरिक शोषण किया और राज खुलने के डर से मंदिर में ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं घर में उसका शव छुपाकर पुलिस को लापता होने की सूचना दी.

इस पूरी वारदात में आरोपी के एक दोस्त ने भी उसका साथ दिया. पुलिस ने आरोपी और शव को ठिकाने लगाने में शामिल दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. ये घटना गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ इलाके की है.

Advertisement

क्या है पूरा मामला

अजय भाटी की पत्नी के मुंह बोले भाई की 28 जनवरी में मौत हो गई थी. उसकी 4 वर्षीय बच्ची को अजय भाटी ने गोद ले लिया था. लेकिन अजय भाटी ने लगातार बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. जब बच्ची ने एक दिन कहा कि वह इसकी शिकायत कर देगी. उसके बाद अजय ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या को उसने 11 तारीख को अंजाम दिया था. साथ ही 11 तारीख को ही उसने पुलिस में बच्ची के लापता होने की सूचना दी थी. अगले दिन बच्ची के शव को उसने अपने दोस्त नीरज के साथ स्कूटी पर ले जाकर ठिकाने लगा दिया.

हालांकि पुलिस ने जब मामले की जांच की तो सारा सच सामने आ गया. जिसके बाद पुलिस ने अजय और नीरज दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *